देहरादून।
अनिल चन्द्र पुनेठा मुख्य सूचना आयुक्त द्वारा दिनांक 13.07.2022 को सूचना का अधिकार अधिनियम पर एक प्रेस कॉफ्रेंस की गयी। जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा दिनांक 05.01.2022 को मुख्य सूचना आयुक्त्त, उत्तराखण्ड के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। मुख्य सूचना आयुक्त के अतिरिक्त तीन राज्य सूचना आयुक्त विवेक शर्मा,विपिन चन्द्र एवं अर्जुन सिंह द्वारा क्रमशः दिनांक 05.01.2022, दिनांक 03.03.2022 एवं दिनांक 21.04.2022 को कार्यभार ग्रहण किया।
कोविड – 19 महामारी के कारण कुछ माह तक समस्त कार्यालय लॉकडाउन के कारण बन्द रहे और इसके उपरान्त कुछ माह तक सीमित स्टाफ के साथ कार्य किया गया। आयोग के द्वारा इस मध्य मोबाइल के माध्यम से द्वितीय अपीलों और शिकायतों का निस्तारण किया गया। कोविड महामारी से पूर्व जहाँ आयोग में सामान्यतः लगभग 1500 वाद सुनवाई हेतु लम्बित रहते थे माह जनवरी, 2022 में उनकी संख्या बढ़कर 3000 हो गयी थी। माह जनवरी, 2022 से जून 2022 तक की छ माह की अवधि में लगभग 1000 नये वाद भी आयोग को सुनवाई हेतु प्राप्त हुए।