Saturday, September 23, 2023
Home राष्ट्रीय कई राज्यों में लगा Full lockdown, बाकी राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां

कई राज्यों में लगा Full lockdown, बाकी राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां

कोरोना महामारी के गहराते संकट के बीच कई राज्यों ने और सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लाकडाउन की घोषणा करने वाले राज्यों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा समेत कुछ राज्यों में पहले से ही लाकडाउन लगा दिया गया है, अब केरल और राजस्थान ने भी पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। केरल में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में आठ मई की सुबह से नौ दिनों के लिए पूर्ण लाकडाउन का एलान किया है। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि लाकडाउन आठ मई की सुबह छह बजे से 16 मई तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

राजस्थान में 10 से पूर्ण लॉकडाउन

राजस्थान सरकार ने भी राज्य में सख्त लाकडाउन की घोषणा की है। राज्य में महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए 10 से 24 मई तक लाकडाउन लगाया जा जा रहा है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु में गुरुवार सुबह चार बजे से ही सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं, जो 20 मई तक प्रभावी रहेंगी। इसके तहत उपनगरीय ट्रेनों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही यात्रा करने की अनुमति दी गई है। सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद स्टाफ के साथ काम करने को कहा गया है। मेट्रो समेत सार्वजनिक वाहन भी 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगें। किराना और सब्जी की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, शॉपिंग कांप्लेक्स में इन्हें भी खोलने की अनुमति नहीं होगी।

कर्नाटक में भी सख्त उपायों पर विचार

कर्नाटक सरकार भी महामारी को रोकने के लिए राज्य में सख्त उपायों को लागू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राज्य में लाकडाउन लगाने समेत अन्य उपायों पर विचार किया जाएगा।

यूपी में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा

यूपी में 10 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। बीते दिनों यहा लॉकडाउन को गुरुवार से बढाकर सोमवार तक कर दिया गया। इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी, लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

दिल्ली

दिल्ली में कोरोना वायरस लॉकडाउन को 10 मई तक आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली में बीते हफ्ते एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया था। राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।

महाराष्ट्र

इसने पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं हैं।

छत्तीसगढ़ में 15 तक बढ़ा लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर लॉकडाउन 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। रायपुर और दुर्ग जिला, जहां संक्रमण कुछ हद तक नियंत्रण में है, इस वजह से इन दोनों जिलों में अतिरिक्त छूट दी गई है।

बिहार में भी 15 मई तक लॉकडाउन

कोरोना के निरंतर बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रख बिहार सरकार ने पांच मई से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है।

ओडिशा में 19 मई तक लॉकडाउन

ओडिशा में भी 19 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। ओडिशा में 15 दिनों का लॉकडाउन आज से ओडिशा में लॉकडाउन बुधवार से 19 मई तक जारी रहेगा।

पंजाब

यहां मिनी लॉकडाउॉन, वीकेंड लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

कर्नाटक

27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।

पुडुचेरी

यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

जम्मू-कश्मीर

प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में नाइट कर्फ्यू जारी है।

मिजोरम

आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में तीन मई से आठ दिनों का लॉकडाउन।

इन बाकी राज्यों में सख्त पाबंदियां

इसके अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल , असम, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कोरोना की पाबंदियां लगाई गई हैं।

गुजरात

29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी। इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही।

मध्य प्रदेश

यहां सात मई तक ‘कोरोना कर्फ्यू'(Corona Curfew) लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है।

पश्चिम बंगाल

पिछले हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं।

असम

रात्रि कर्फ्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे किया गया जिसमें बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित। नाइट कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक लागू है।

तमिलनाडु

ने 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं।

गोवा

चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी। कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध।

आंध्र प्रदेश

छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। राज्य में पहले नाइट कर्फ्यू लगा था।

तेलंगाना

यहां आठ मई तक नाइट कर्फ्यू जारी है।

नगालैंड

30 अप्रैल से 14 मई तक कड़े नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है।

तेलंगाना में लॉकडाउन नहीं

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है, क्योंकि इससे आम लोगों को परेशानी होगी साथ ही अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले के अनुभव बताते हैं कि लाकडाउन कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में प्रभावी नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Source Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

प्रदेश में आपदा के समय साबित होगा मददगार,अनाज के भंडारण के लिए या अन्य राहत बचाव कार्य के लिए किया जा सकता है स्थापित-...

रामनगर। आज प्रदेश की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री व नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता “मामले...

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्री गुरु राम राय महाराज के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें देहरादून। श्री गुरु राम राय महाराज का 337वां...

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

मध्य प्रदेश :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितम्बर को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जम्बूरी मैदान में जारी...

उज्जैन में 500 करोड़ की लागत से बनेगा भक्त निवास

उज्जैन अब उद्योगों का केंद्र बन रहा है : मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री चौहान ने 15 एमएसएमई क्लस्टर व 307 इकाईयों का किया भूमि पूजन तथा...

स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, एसजीआरआरयू में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का जश्न

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीसरे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डेंगू रोकथाम में रेखीय विभागों की भागीदारी जरूरी- डॉ. धन सिंह रावत

कहा, प्रदेश में 81 फीसदी मरीज हुये स्वस्थ, फिर भी रहें सतर्क सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को दिये अलर्ट रहने के निर्देश स्वैच्छिक रक्तदान को ई-पोर्टल पर...

एस0एस0पी0 देहरादून के अल्टीमेटम का असर, चाकू की नोक पर हुयी लूट का 12 घंटे के अन्दर किया खुलासा

3 शातिर लूटेरे लूट के माल के साथ गिरफ्तार  देहरादून। रायपुर क्षेत्रान्तर्गत सोमनाथ नगर के पास तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा चाकू की नोक पर सुहैल पुत्र...

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 कलस्टर व 07 पीएम-श्री स्कूल

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, शीघ्र तैयार करें डीपीआर कहा, राज्य सेक्टर तथा समग्र शिक्षा के निर्माण कार्य जल्द करें पूर्ण देहरादून। सूबे के...

लव जिहाद- हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन, भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया

कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक युवक ने खुद को हिंदू...

श्रीनगर में खुलेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ब्लड बैंकः डॉ. धन सिंह रावत

कहा, ग्राम पंचायत स्वीत के गहड़ में नर्सिंग कॉलेज बनायेगी सरकार विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश उत्तराखंड, देहरादून ; देहरादून। राज्य सरकार श्रीनगर...