Home उत्तराखंड परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर प्रदेश को मिली है बड़ी सफलताः महाराज

परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर प्रदेश को मिली है बड़ी सफलताः महाराज

प्रदेश की 24 नहरें उत्तराखण्ड को हस्तांतरित किये जाने के आदेश जारी

उत्तराखण्ड परिवहन निगम को होगा 205.42 लाख रूपये का भुगतान

देहरादून।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मध्य उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हाल ही में हुई बैठक प्रदेश के हित में काफी सकारात्मक रही है। बैठक में लगभग सभी मामलों में सहमति बन चुकी है जो कि प्रदेश के लिए एक बड़ी सफलता है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि वर्षों से लंबित परिसंपत्तियों के मामले में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के बीच हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच लखनऊ में
हुई बैठक में सभी लम्बित मामलों में पूर्ण रूप से सहमति बन चुकी है जो कि प्रदेश के लिए एक बड़ी सफलता है।

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के बीच परिसम्पतियों पर बनी सहमति की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि प्रदेश में कुल 24 नहरों (ऊधमसिंहनगर की 20 तथा हरिद्वार की 04) को उत्तराखण्ड को हस्तांतरित किये जाने के आदेश कर दिये गये हैं। जबकि धौरा, बैगुल एवं नानक सागर जलाशय तथा पुरानी ऊपरी गंगा गंगनहर में जल क्रीडा एवं पर्यटन की अनुमति प्रदान कर दी गयी हैं।

महाराज ने बताया कि दोनों राज्यों के बीच यह भी तय हुआ है कि जनपद ऊधमसिंहनगर के किच्छा में स्थित उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के 0.346 है0 भूमि बस स्टैड निर्माण हेतु उत्तराखंड को हस्तांतरित करेगा।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग द्वारा विद्युत बिलों के एरियर जिनकी धनराशि 50 करोड़ के लगभग है के तत्काल भुगतान तथा भविष्य के बिलों के नियमित भुगतान पर सहमति बन गई है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश मतस्य निगम लिमिटेड द्वारा उत्तराखण्ड मतस्य पालन विकास अभिकरण को 3 करोड 8 लाख का भुगतान किया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम को 205.42 (दो सौ पांच करोड़ बयालीस लाख) रूपये के भुगतान पर सहमति बन चुकी हैं।

उत्तराखण्ड खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश को देय 105.42 (एक सौ पांच करोड़ बयालीस लाख) रूपये का भुगतान सीधे उत्तराखण्ड परिवहन निगम को किया जाएगा। जबकि शेष 100 करोड़ रूपये उत्तर प्रदेश परिवहन निगम उत्तराखण्ड परिवहन निगम को भुगतान करेगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की उत्तराखण्ड में स्थित परिसम्पतियों में उत्तराखण्ड को 50 प्रतिशत अंश प्राप्त होगा। हरिद्वार स्थित अलकनंदा पर्यटक आवास का हस्तांतरण उत्तर प्रदेश द्वारा माह दिसम्बर 2021 तक उत्तराखण्ड को कर दिया जाएगा।

उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा उत्तराखण्ड वन विकास निगम को 77.31 लाख रूपये का भुगतान कर दिया गया है। शेष लगभग रू0 13 करोड़ की कर देयता को उत्तर प्रदेश वन निगम द्वारा एक संयुक्त स्क्रौ एकाउंट में जमा करा दिया जाएगा। यह भी तय हुआ है कि क्षतिग्रस्त वनबसा बैराज का निर्माण उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा।

महाराज ने बताया कि शेष अन्य प्रकरणों को दोनों राज्यों के मुख्य सचिव आपसी सहमति से निस्तारित करेगें तथा सहमति की दशा में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित वादों को भी वापस लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उत्तराखण्ड परिक्षेत्र में उपयोग हेतु आवश्यक दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त सर्वे किया जायेगा। इस सर्वे की आख्या प्रस्तुत कर 15 दिनों के अन्दर निर्णय लेगें।

महाराज ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2015 में जब दोनों राज्यों के बीच परिस्पतियों को लेकर जो समझौता हुआ था उसके अन्तर्गत अनुपयुक्त रिक्त भूमि का मात्र 25 प्रतिशत अंश ही उत्तराखण्ड को दिये जाने पर सहमति हुई थी। लेकिन इस बार हुई बैठक में परिसम्पतियों में उत्तराखण्ड को 50 प्रतिशत अंश प्राप्त होगा जो कि हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...