नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आगामी महाराष्ट्र, उत्तराखंड और गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। समधन महादेव उथदेव को महाराष्ट्र की पंढरपुर (252) विधानसभा सीट से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने निमिषबेन मनहरसिंह सुथार को गुजरात की मोरवा हदफ (एसटी) (125) विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही उत्तराखंड की सल्ट (49) विधानसभा क्षेत्र से महेश जीना को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि देश की दो लोकसभा सीटों और 14 विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव कराए जाएंगे।

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

जिन दो लोकसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं वो आंध्र प्रदेश की तिरुपति और कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट है। विधानसभा सीटों के उपचुनाव की बात करें तो गुजरात में मोरवा हदफ, झारखंड में मधुपुर, कर्नाटक में बसवकल्याण और मस्की, मध्य प्रदेश में दमोह, महाराष्ट्र के पंढरपुर सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इसके साथ ही मिजोरम में शंखनाद, नागालैंड में नोकसेन, ओडिशा में पिपली, राजस्थान में सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद, तेलंगाना में नागार्जुन सागर और उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट में उपचुनाव होना है। इन उपचुनावों के वोटों की गिनती 2 मई की जाएगी।