Home उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ’पब्लिक आई एप’ और ’मिशन गौरा शक्ति...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ’पब्लिक आई एप’ और ’मिशन गौरा शक्ति एप’ लांच किया, पुलिस में खेल कोटे में भर्ती जल्द

उत्तराखण्ड:–

उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 को और सख्त बनाया जाएगा


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय देहरादून में पुलिस विभाग द्वारा तैयार की गई ‘‘पब्लिक आई एप’’ तथा महिला सुरक्षा हेतु ‘‘ मिशन गौरा शक्ति’’ एप का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण, कोविड जागरूकता, हानिकारक कूड़े के निस्तारण व जोखिम पूर्ण स्थानों के चिन्हीकरण के लिए चलाये जा रहे माउण्ट गंगोत्री-1 पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ भी किया। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ सुश्री अनीता गैरोला के नेतृत्व में 09 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलाया जायेगा। अभियोगों की विवेचना में गुणात्मक सुधार तथा सफल अनावरण हेतु मुख्यमंत्री द्वारा विवेचकों को स्मार्ट एविडेंस टूलकिट टेबलेट प्रदान किये गये।

जल्द बनेगी एंटी ड्रग पालिसी

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने उत्तराखण्ड पुलिस की समीक्षा बैठक भी ली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शुरू की जायेगी। पीएसी के जवानों को बसों की व्यवस्था की जायेगी।  उत्तराखण्ड में शीघ्र एंटी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी। पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जायेगी। पुलिस विभाग के आरक्षियों के ग्रेड पे के संबंध में  कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जल्द उचित समाधान निकाला जायेगा।

अपराधियों को पकड़ने हेतु पुरस्कार राशि बढ़ायी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि  उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2018 को और सख्त बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा राज्य में अच्छा कार्य किया जा रहा है।

इनामी अपराधियों को पकड़ने हेतु पुरस्कार राशि बढ़ायी जाएगी। कोरोना काल में पुलिस द्वारा मिशन हौंसला के तहत सराहनीय कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिस बनाने का जो विजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का है। उसको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक बनाने में जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर एवं इंस्पेक्टर को कोविड-19 में उनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द दी जायेगी।

साइबर क्राइम को रोकने के लिये ठोस रणनीति बनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए लिए ठोस रणनीति बनाई जाय। यातायात के नियमों, रोड सेफ्टी के प्रति लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाय। ट्रैफिक लाइट एवं सीसीटीवी निगरानी की समुचित व्यवस्था की जाय। कार्यों के प्रति प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। थाना या चौकी स्तर के मामले जिले स्तर पर न आए। जिला स्तर के मामले मुख्यालय स्तर एवं शासन स्तर पर न आये। जिसकी जो जिम्मेदारी है, अपने स्तर पर शीघ्र उसका समाधान करें। महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, नशा मुक्ति एवं साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाय।

मिशन गौरा शक्ति अभियान

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग एवं प्रभावी पहल के लिए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा मिशन गौरा शक्ति अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत छेड़खानी जैसी घटनाओं में प्रभावी कार्यवाही, बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण एवं शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जायेगा। इसके तहत पीड़िता इमरजेंसी की स्थिति में डायल कर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। ऑनलाईन ऑडियो, वीडियो एवं टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकती हैं। आपात स्थिति में 112 पर कॉल कर सकते हैं। अपनी शिकायत पर संबंधित पर हुई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त कर सकती है। एप के माध्यम से पुलिस के अन्य ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर भी संपर्क कर सकती हैं।

पब्लिक आई एप

        उत्तराखण्ड प्रदेश की जनता अपनी शिकायतों के साथ-साथ आसपास घटित हो रहे आपराधिक या विधि का उल्लंघन करने वाले कृत्यों की फोटो या वीडियो बनाकर पुलिस को भेज सकते हैं। शिकायतकर्ता अपने द्वारा पूर्व में की गई शिकायत व उस पर हुई कार्यवाही की प्रगति के बारे में जान सकते हैं। साइबर क्राइम के बारे में शिकायत दर्ज की जा सकती है। किसी भी प्रकार की ट्रेफिक समस्या या सड़क दुर्घटना के संबंध में फोटो या वीडियो बनाकर कार्यवाही हेतु अपलोड किया जा सकता है। आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी एवं पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...

हमारे युवा हैं समाज और देश की रीढ़ – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

संकट की घड़ी में किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है सरकार – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

ओला प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे फसल नुकसान का लिया जायजा और किसानों को बंधाया ढाँढस ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भी लिया प्रभावित फसलों का...

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान को दिया धन्यवाद, विभिन्न जिलों से आई बहनों ने राखी बांध कर माना आभार

मध्य-प्रदेश, Bhopal मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई लाख रूपए तक की सालाना आय वाले परिवारों की बहनों को प्रति माह 1000 रूपए दिये जाने...

विश्व ग्लूकोमा दिवस पर राजभवन में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, राज्यपाल पटेल ने भी जाँच करायी

मध्य-प्रदेश : विश्व ग्लूकोमा दिवस पर  राजभवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी आँखों का परीक्षण...