Home मध्यप्रदेश प्रदेश में स्थापित होंगे 101 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स : मुख्यमंत्री चौहान,मध्य प्रदेश

प्रदेश में स्थापित होंगे 101 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स : मुख्यमंत्री चौहान,मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश, भोपाल :

सभी संभागीय मुख्यालयों पर पर्याप्त ऑक्सीजन भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांटों की स्थिति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश को ऑक्सीजन उत्पादन में पूर्णत: आत्म-निर्भर बनाना है। प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयाँ स्थापित करने के साथ सभी संभागीय मुख्यालयों में पर्याप्त भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति का सामना प्रभावी तरीके से किया जा सके। प्रदेश में स्थापित होने वाले सभी 101 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स में समय-सीमा में उत्पादन आरंभ किया जाए। प्रयास यह हो कि अधिकतम इकाइयाँ 30 अगस्त तक क्रियान्वित हो जाएँ। प्रदेश में 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भण्डारण की क्षमता विकसित की जाना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे प्रति सप्ताह इस दिशा में हो रही प्रगति की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास से प्रदेश में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थिति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान बैठक में वर्चुअली सम्मिलित हुए। निवास पर हुई बैठक में प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा चिकित्सा शिक्षा श्री संजय शुक्ला, स्वास्थ्य आयुक्त श्री आकाश त्रिपाठी उपस्थित थे।

कोई महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थान नहीं छूटे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश को ऑक्सीजन में आत्म-निर्भर बनाने के लिए शासकीय और निजी औद्योगिक इकाइयों के साथ सीएसआर तथा निजी दानदाताओं द्वारा भी पहल की जा रही है। अतः प्रदेश का समग्रता में प्लान बनाकर औद्योगिक इकाइयों तथा भंडारण व्यवस्था की स्थापना की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थान नहीं छूटे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के उद्यमियों को भी प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बीना रिफायनरी और बावई में स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट्स की प्रगति की जानकारी भी ली। पीएसए प्लांट्स की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

निरतंर बढ़ रही है उत्पादन क्षमता

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 120 मीट्रिक टन क्षमता की एयर सेपरेशन यूनिट पूर्व से ही कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र में बड़े अस्पतालों से 50 मीट्रिक टन से अधिक की क्षमता विकसित करने की जानकारी मिली है। नई निजी इकाइयों में 60 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन की इकाइयाँ विकसित करने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

30 सितम्बर तक स्थापित होंगे 101 प्लांट्स

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश की स्वास्थ्य संस्थाओं में 101 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 18 प्लांट्स की डिलेवरी हो चुकी है। सभी स्थानों पर 30 सितम्बर तक प्लांट्स स्थापित कर दिए जाएंगे। मेडिकल कॉलेजों में आठ, जिला अस्पतालों में 60, सिविल अस्पतालों में 12 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 19 प्लांट्स लगाए जाएंगे। वारासिवनी, सैंधवा, काटजू अस्पताल, पांढुरना, कुक्षी, इटारसी, सारंगपुर, ब्यावरा, नसरुल्लागंज, लहार, मैहर और जावरा के सिविल अस्पताल लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही बुधनी, रहटी, घोड़ाडोंगरी, सुवासरा, सीतामऊ, शामगढ़, नारायणगढ़, गरोठ, अम्बाह, चाचौड़ा, गोहद, हस्तिनापुर, करैरा, मोहाना, पोहरी, सेंवडा, कोलारस और चंदेरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी ऑक्सीजन प्लांट्स लगाए जाएंगे। जबलपुर और इन्दौर के एक-एक अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित किए जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...

हमारे युवा हैं समाज और देश की रीढ़ – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

संकट की घड़ी में किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है सरकार – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

ओला प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे फसल नुकसान का लिया जायजा और किसानों को बंधाया ढाँढस ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भी लिया प्रभावित फसलों का...

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान को दिया धन्यवाद, विभिन्न जिलों से आई बहनों ने राखी बांध कर माना आभार

मध्य-प्रदेश, Bhopal मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई लाख रूपए तक की सालाना आय वाले परिवारों की बहनों को प्रति माह 1000 रूपए दिये जाने...

विश्व ग्लूकोमा दिवस पर राजभवन में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, राज्यपाल पटेल ने भी जाँच करायी

मध्य-प्रदेश : विश्व ग्लूकोमा दिवस पर  राजभवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी आँखों का परीक्षण...