National

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 56 नए मामले, 60 वर्षीय महिला मरीज की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए, 60 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई। उन्हें पहले से कोई और बीमारी थी और उनकी आंत ब्लॉक थी।इसके चलते उनकी सर्जरी भी हुई थी। इसी दौरान वे कोरोना से संक्रमित हो गईं। दिल्ली में अभी कोरोना के 56 एक्टिव मरीज हैं। 24 घंटे में 77 मरीज ठीक हुए हैं।

हाल ही में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी मरीजों में सामान्य खांसी और बुखार के लक्षण हैं। नया वैरिएंट वायरल संक्रमण के रूप में सामने आया है।

मौजूदा स्थिति से लग रहा है कि यह धीरे-धीरे कम हो जाएगा। एहतियात के तौर पर अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
दिल्ली स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि ओमीक्रॉन के जेएन. वन वैरिएंट के स्वरूप में थोड़ा बदलाव आया है। इसकी वजह से जेएन. वन वैरिएंट सब-वैरिएंट की वजह से संक्रमण देखने को मिल रहा है।
ओमीक्रॉन और इसके जेएन. वन वैरिएंट का संक्रमण पहले भी हो चुका है। उस समय भी ज्यादातर मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *