Home राष्ट्रीय 69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप आयोजित

69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप आयोजित

ओडिशा, भुवनेश्वर | 69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष और महिला) चैम्पियनशिप 2020-21 का उद्घाटन, बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम, के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालय में 5 मार्च 2021 को आयोजित किया गया। इस उद्घाटन समारोह में तुषारकांति बेहरा, माननीय मंत्री, खेल और युवा सेवाएँ एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, ओडिशा सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अनिल चौधरी, महासचिव, वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वी.एफ.आई.); रथिन रॉय चौधरी, सीनियर वॉइस प्रेसिडेन्ट, वी.एफ.आई. और कन्ट्रोल कमेटी के चेयरमैन; डॉ. अच्युत सामंत, माननीय सांसद, कंधमाल, प्रेसिडेन्ट, वी.एफ.आई. और संस्थापक, के.आई.आई.टी. एवं के.आई.एस.एस.; प्रो. सस्मिता सामंत, आर्गेनाइजिंग प्रेसिडेन्ट एवं प्रो-वॉइस चांसलर, के.आई.आई.टी. डीम्ड विश्वविद्यालय; प्रो एच. के. मोहंती, वॉइस चांसलर, के.आई.आई.टी. डीम्ड यूनीवर्सिटी, अतिथि के रूप में शामिल हुए और इस अवसर पर शोभा बढ़ाए। डॉ. ए. सामंता ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की, जबकि डॉ. गगनेन्दु दाश, सचिव आर्गेनाइजिंग कमेटी, एसोसिएट ज्वाइन्ट सेक्रेटरी, वी.एफ.आई., आनरेरी ज्वाइन्ट सेक्रेटरी, ओडिशा वॉलीबॉल एसोसिएशन और डाइरेक्टर, स्पोर्ट्स, के.आई.आई.टी. एवं के.आई.एस.एस. ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव पारित किया।

महामहिम बीजू पटनायक जी की 105वीं जयन्ती के अवसर पर दिवंगत बीजू बाबू को पुष्पाजंलि देने के उपरान्त इस समारोह का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के वॉलीबॉल संघों के अध्यक्ष और महासचित भी उपस्थित थे।

भारतीय वॉलीबॉल के इतिहास में पहली बार, ओडिशा ने एक राज्य के रूप में पिछले साल 68वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद लगातार सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप की मेजबानी की। साथ ही पहली बार सभी मैच इन्डोर कोर्ट में लाइव स्ट्रीमिंग के साथ खेले जाएंगे। सभी मैच बीजू पटनायक इन्डोर स्टेडियम में ओडिशा राज्य सरकार के कोविड गाइडलाइन्स के अनुसार ही खेले जाएंगे। ओडिशा को एक राज्य के रूप में चार वॉलीबॉल नेशनल चैम्पियनशिप – 36वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2009, 41वीं नेशनल सब-जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2019, 68वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2019-20 और अब वर्तमान 69वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला) चैम्पियनशिप 2020-21 आवंटित किये गये हैं। चारों टूर्नामेंट के.आई.आई.टी. परिसर में आयोजित किए गए हैं।

इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 1200 से अधिक पुरुष और महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहली बार केन्द्र शासित प्रदेश, लद्दाख की टीम, वी.एफ.आई. के प्रेसिडेन्ट की उचित अनुमति के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। कई अर्जुन अवार्डी और अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी इस चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

आगामी एशियाई चैंपियनशिप और अन्य अंतर्राष्ट्रीय बैठकों के लिए भारतीय वॉलीबॉल टीम का चयन इस चैम्पियनशिप के माध्यम से किया जाएगा। भारतीय वालीबॉल पुरुष टीम की चयन समिति में जी. ई. धरन, द्रोणाचार्य अवार्डी, अर्जुन अवार्डी और भारतीय वॉलीबॉल टीम के वर्तमान कोच; डॉ. दलेल सिंह, अर्जुन अवार्डी और जागीर सिंह रंधावा शामिल हैं। भारतीय वॉलीबॉल महिला टीम के लिए चयन समिति में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एस.ए.आई.) के अजय जांगरा, दलजीत सिंह और भारतीय वॉलीबॉल टीम की वर्तमान कोच, सुश्री वैशाली फडतारे शामिल हैं। प्रकाश रॉय और ए. रामना राव, द्रोणाचार्य अवार्डी और अर्जुन अवार्डी दोनों चयन समितियों के समन्वयक होंगे। उद्घाटन मैच, ओडिशा और मध्य प्रदेश के बीच पुरुष वर्ग में और ओडिशा बनाम राजस्थान महिला वर्ग में आयोजित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...