Home मध्यप्रदेश प्रदेश में खुलेंगे 9200 सी.एम.राइज स्कूल : मुख्यमंत्री चौहान

प्रदेश में खुलेंगे 9200 सी.एम.राइज स्कूल : मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश, भोपाल :

इन स्कूलों का मुख्य उद्देश्य ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना
मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष कार्य-योजना का प्रस्तुतीकरण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के हर क्षेत्र में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कुल 9200 सी.एम.राइज स्कूल खोले जाएँगे। इन स्कूलों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना है। साथ ही, भारतीय संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा देना है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष आज मंत्रालय में सी.एम.राइज स्कूल की विस्तृत कार्य-योजना प्रस्तुत की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार वीडियो कान्फ्रेंस से शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस और प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा उपस्थित थे।

चार स्तरों पर सी.एम. राइज स्कूल प्रस्तावित

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में चार स्तरों जिला, विकासखंड, संकुल और ग्रामों के समूह स्तरों पर सी.एम. राइज स्कूल प्रस्तावित हैं। जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में एक (कुल 52) सी.एम. राइज स्कूल होंगे, जिसमें प्रति स्कूल 2000 से 3000 विद्यार्थी होंगे। विकास खंड स्तरीय 261 स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 1500 से 2000 विद्यार्थी होंगे। इसी प्रकार संकुल स्तरीय 3200 स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 1000 से 1500 विद्यार्थी होंगे। ग्रामों के समूह स्तर पर 5687 सी.एम.राइज स्कूल होंगे, जिनमें प्रति स्कूल 800 से 1000 विद्यार्थी होंगे।

आठ मुख्य विशेषताएँ

सी.एम. राइज विद्यालयों की 8 प्रमुख विशेषताएँ होंगी। अच्छी अधोसंरचना, हर विद्यार्थी के लिए परिवहन सुविधा, नर्सरी/ केजी कक्षाएँ, शत-प्रतिशत शिक्षक एवं अन्य स्टाफ, स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लर्निंग, सुसज्जित प्रयोगशालाएँ एवं समृद्ध पुस्तकालय, व्यावसायिक शिक्षा और अभिभावकों की सहभागिता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

महिलाओं की प्रगति,उन्नति और सशक्तिकरण मेरी ज़िंदगी का उद्देश्य – मुख्यमंत्री चौहान

शासकीय योजनाओं से प्रदेश की धरती पर बढ़ा महिलाओं का मान-सम्मान आज मेरी बहनें चला रही हैं सरकार लाड़ली बहना योजना से मिलेगा बहनों को सम्मान...

मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध वाल्मीकि तीर्थ सीतावनी को ‘माला मिशन योजना’ में शामिल करें- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज उत्तराखंड

देहरादून। आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) उत्तराखंड यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल (लड्डू) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

वर्तमान पीढ़ी को पर्यावरण-संरक्षण के लिए चेतना होगा : मुख्यमंत्री चौहान

पौध-रोपण, बिजली- पानी की बचत और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का लें संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन लाइफ का मंत्र देकर विश्व...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री, नर्मदापुरम के आंवली घाट के कृषक सम्मेलन...

मेरी जिन्दगी का मकसद बहनों की जिन्दगी को बेहतर बनाना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

दस जून को आयेगी बहनों के खातों में राशि, 11 जून को बहनें कर सकेंगी आहरण प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब वर्ग और महिलाओं के लिये...

संस्कारधानी से 10 जून को होगा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की वर्चुअल समीक्षा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को...

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट, बद्रीनाथ धाम के लिए हुए रवाना

देहरादून। बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ...

चौहरे हत्याकांड में शामिल बाप बेटे यूपी से गिरफ्तार

बाप-बेटे पर था 50-50 हजार का इनाम लक्सर के चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल फरार अपराधियों में से एसटीएफ ने अब तक 4 इनामी अपराधियों की...

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा, जिससे...