Home मध्यप्रदेश अवदेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

अवदेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

मध्य प्रदेश, भोपाल / रीवा :-

राज्यपाल पटेल ने कहा विद्यार्थी समाज में न्यायवान, ज्ञानवान और आदर्श नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाएँ 

दीक्षांत समारोह जीवन के उद्देश्यों के संकल्प का अवसर है। हर विद्यार्थी जीवन के उद्देश्य निर्धारित कर नियमों का पालन करते हुए सही आचरण करे। समाज में न्यायवान, ज्ञानवान और आदर्श नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाएँ। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल सोमवार को रीवा के अवदेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य और राष्ट्र हित जब एक समान होंगे, तभी जीवन सार्थक बनेगा।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्राचीन ग्रंथों में बताया गया है कि व्यक्ति जन्म से नहीं, अपने कर्मों और ज्ञान से श्रेष्ठ बनता है। विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनाने में गुरूओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। नई नीति से विद्यार्थियों को अपने रूचि अनुसार विभिन्न विषयों को चुनने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जनजातियों को जागरूक कर उन्हें सिकल सेल जैसे रोग के निदान के लिये प्रेरित करें।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अवदेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने शिक्षा तथा अन्य कई क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बनाया है। विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति को तत्परता से लागू किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कठिन काल में भी विश्वविद्यालय में पठन-पाठन और परीक्षाएँ संचालित हुई हैं। डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता से स्वयं तथा देश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएँ दीं।

भारतीय शिक्षक मंडल के श्री मुकुन्द कानिटकर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बाद ही जीत के आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य स्पष्ट होगा, तभी हमारा जीवन सार्थक बनेगा।

कुलाधिपति मंगूभाई पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के 80 सफल विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की। विश्वविद्यालय के 64 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सफलता के लिये पदक प्रदान किए गए। समारोह में विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘दीक्षा’ तथा शोध पत्रिता ‘विंध्य भारती’ का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राजकुमार आचार्य, महाराज छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर के कुलपति डॉ. टी.आर. थापक भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...