Breaking News
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
मुख्य सचिव ने देहरादून में विदेश मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विदेश सम्पर्क-स्टेट आउटरीच सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
नौनिहालों के भविष्य को बनाने में राज्य सरकार शिक्षकों की करेगी हर संभव मदद – मुख्यमंत्री धामी
10 साल तक अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर अजनबी लोगों से करवाता रहा बलात्कार, जानिए यह पूरा मामला
मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा की सदस्यता जरूरी- महाराज
देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया पदभार ग्रहण
उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा चुने गए इंडियन फेडरेशन ऑफ डिजिटल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

रांची। झारखंड की मांडू सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह झटका माना जा रहा है।
इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी गुलाम अहमद मीर मौजूद रहे। झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

वहीं जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार किया। हमें लगा कि झारखंड के लोगों के लिए काम कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता टेक लाल महतो अग्रणी योद्धा थे, हमें लगा कि एनडीए में जाने से उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना। हम ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड में मजबूत करेंगे।

प्रकाश पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top