स्वाति मालीवाल की FIR के बाद एक्शन में पुलिस, CCTV फुटेज और डीवीआर जब्त; FSL बताएगी छेड़छाड़ हुई या नहीं
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास में हुई बदसलूकी मामला बेहद गर्मा गया है और इस पर सियासत भी चरम पर है। गुरुवार को स्वाति की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है।
जहां गुरुवार देर रात स्वाति की एफआईआर और मेडिकल हुआ। वहीं सुबह ही पुलिस उनका बयान दर्ज कराने उन्हें लेकर तीस हजारी कोर्ट पहुंची।
