आज हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, कांवड़ियों पर करेंगे पुष्पवर्षा
हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरान व कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी हाई अलर्ट पर है।
कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर आज हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे. शाम को ओम पुल पर भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी।प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है।
गौरतलब है कि हरिद्वार में कांवड़ मेला चल रहा है।अभी तक करीब डेढ़ करोड़ कांवड़िये गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं।तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचेंग। सीएम धामी कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया अलग अलग चरणों में कांवड़ियों पर हर की पौड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर पर हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए जाएंगे।शाम को ओम पुल पर भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
