National

भारतीय सेना को मिली बड़ी कामयाबी, परमाणु पनडुब्बी INS अरिघात से K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है।भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया है। भारत ने परमाणु-सक्षम 3,500 किलोमीटर रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल को INS अरिघाट पनडुब्बी से लॉन्च किया।

K-4 परमाणु-सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

भारतीय नौसेना ने हाल ही में शामिल की गई परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट से 3,500 किलोमीटर की क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार, परीक्षण के परिणामों का विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके बाद संबंधित अधिकारी शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *