पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे 4500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिगुल फूंकेंगे। पीएम मोदी कुछ ही देर में रोहिणी के जापानी पार्क में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जनसभा स्थल पर तीन सौ से ज्यादा मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं। हर व्यक्ति की जांच के बाद ही एंट्री मिल रही है। बता दें कि पीएम मोदी आज दिल्लीवासियों को 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजानाओं की सौगात भी देंगे।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजफगढ़ के रोशनपुरा में आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वीर सावरकर कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।
रैली में एक भाजपा महिला कार्यकर्ता पीएम मोदी का कट आउट फोटो लेकर पहुंची। इस दौरान महिला ने पीएम मोदी के कट आउट के साथ सेल्फी भी ली।
रैली में एक भाजपा महिला कार्यकर्ता पीएम मोदी का कट आउट फोटो लेकर पहुंची। इस दौरान महिला ने पीएम मोदी के कट आउट के साथ सेल्फी भी ली।
नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं- नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) टाइप- II क्वार्टर का भी उद्घाटन करेंगे। नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से अधिक जीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक वाणिज्यिक टावरों से बदलकर क्षेत्र को बदल दिया है, जो उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फुट प्रीमियम वाणिज्यिक स्थान प्रदान करता है।इसके अलावा पीएम मोदी जेजे क्लस्टर के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में पात्र लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे।
द्वारका सेक्टर 22 में बनने वाले पश्चिमी परिसर के पहले चरण में 107 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए अकादमिक भवन का निर्माण होगा। इस प्रोजेक्ट के 19434.28 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में 42 क्लास रूम, दो मूट कोर्ट, डिजिटल लाइब्रेरी, कांफ्रेंस रूम, फैकल्टी रूम, कैफेटेरिया, छात्र एवं छात्राओं के कामन रूम और सेमिनार हाल सहित अनेकों अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
