Uttarakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर की बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने ‘ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्मों और समुदायों की ओर से मनाए जाने वाले त्योहार हमें आपस में एकजुट होकर, एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *