National

मोहम्मद यूनुस से बोले PM मोदी; बैंकॉक में और क्या हुई बात?

बैंकॉक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जाहिर की।

पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच क्या हुई बात?

दोनों नेताओं की मुलाकात पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने विस्तृत तौर पर जानकारी दी। विक्रम मिसरी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतांत्रिक, स्थिर, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। उन्होंने प्रो. यूनुस को बताया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने की इच्छा रखता है।

मोहम्मद यूनुस के शासन में बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों (हिंदुओं) पर अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर खुद पीएम मोदी ने चिंता जताई है।

पूर्वोत्तर राज्यों पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं यूनुस

बता दें कि थाईलैंड दौरे से पहले मोहम्मद यूनूस ने चीन की यात्रा की थी। वहां, उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्य को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था।

मोहम्मद यूनुस ने चीन की धरती पर कहा था कि इस क्षेत्र के समंदर का एक मात्र गार्जियन ढाका है। चीन को अपने देश में निवेश करने का न्योता देते हुए यूनुस ने कथित तौर पर भारत की मजबूरियां गिनाई थी और चीन को लुभाते हुए कहा था कि उसके पास बांग्लादेश में बिजनेस का बड़ा मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *