Uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

देवप्रयाग। फरीदाबाद से चमोली के गौचर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जिनमें से पांच लोगों की मौत मौत हो गई है। क्रेन से वाहन से नदी से निकाला गया। जिसमें पांच शव बरामद हुए। वहीं एक महिला को रेस्‍क्‍यू किया गया है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है। वर्तमान में फरीदाबाद में रह रहा था। वह रिश्‍तेदारी में मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी थार में सवार थे। बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलामीटर श्रीनगर की तरफ बगवान के पास दुर्घटना हुई।
यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में नई एलिवेटेड रोड को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की हरी झंडी, सुगम होगी
खाई में पलटने के बाद अलकनंदा में समाई कार

थार करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद कार अलकनंदा नदी में समा गई। कार सवार एक महिला को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया। उन्‍हें श्रीनगर बेस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्‍चों समेत पांच अन्‍य के शव भी बरामद हो गए हैं।

थार सवारों में दो महिला व चार पुरुष शामिल हैं। इनमें महिला अनीता नेगी को रेस्क्यू किया गया है, जबकि महिला का बेटा आदित्य व महिला की छोटी बहन मीनू गुसाई, उसके पति सुनील गुसाई समेत दो बच्चों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक सुबह तीन बजे के करीब महिला अनीता नेगी के निवास स्थल रुड़की से रवाना हुए थे। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि पति आर्मी हैं। अनीता अपनी बहन के परिवार के साथ बड़े बेटे को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में ही है।

सदमे में घायल महिला

मीनू नेगी व उसका परिवार फरीदाबाद में रहता है। गाड़ी मीनू के पति सुनील गुसाई चला रहे थे। ये दोनों बहनें अपनी मौसी के लड़के (भांजे) की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।
घायल महिला सदमे में है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। मौके पर कुछ परिजन पहुंचे हैं। मीनू गुसाई व सुनील गुसाईं के बच्‍चों में से एक 12वीं में व दूसरा 8 वीं कक्षा में है।
मृतकों के नाम
1. सुनील गुसाई निवासी फरीदाबाद
2. मीनू पत्नी सुनील
3. सुजल पुत्र सुनील गुसाई उम्र15 वर्ष
4. निक्कू 12 वर्ष
5.आदित्य पुत्र मदन सिंह उम्र 17 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *