National

अमृतसर में हाई अलर्ट, लोगों से घरों में रहने की अपील

अमृतसर। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir News) के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।जिसके बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश भी की थी। हालांकि, भारतीय सेना पाकिस्तान मिसाइलों को तबाह कर दिया है। वहीं, इस बीच अमृतसर प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

डीसी ने लोगों से की ये अपील

भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू होने पर जिला प्रशासन ने जनता से अपने घरों में रहने की अपील की है। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि लोग अपने कामकाज पर जा सकते हैं। कलाबाजारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

शहर में किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर आसपास कोई संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु दिखती है, तो ठाणे यहां कंट्रोल रूम पर फोन करें। इसके साथ ही घरों की खिड़की-दरवाजों से भी दूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *