National

नंदनगरी में घर में घुसकर 16 साल की हिन्दू लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार रात एक मुस्लिम युवक ने घर में घुसकर हिंदू किशोरी को गोली मार दी। किशोरी का कसूर इतना था कि उसने फोन पर दूसरे युवक से बात की थी। किशोरी को गोली मारकर आरोपित कासिम मौके से फरार हो गया। घायल हालत में किशोरी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। किशोरी के कंधे में गोली लगी है।

दोनों के बीच लंबे समय से है दोस्ती

नंद नगरी थाना पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। आरोपित की तलाश जारी है। घायल किशोरी अपनी मां के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां घरेलू सहायिका है। सोमवार रात करीब आठ बजे पीड़िता अपने घर पर थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला कासिम उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच काफी समय से दोस्ती है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि नंद नगरी थाना के अंतर्गत एक फायरिंग की घटना हुई थी। 16 वर्षीय लड़की के कंधे पर गोली लगी थी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की ने बताया कि उसके कासिम नामक दोस्त ने उसपर गोली चलाई। कासिम को पकड़ लिया है। पूछताछ जारी है।

कासिम ने लड़की से मोबाइल छीनकर चेक की डायल लिस्ट

कासिम ने किशोरी से कहा कि उसके होते हुए वह किसी दूसरे युवक से दोस्ती नहीं कर सकती, इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपित ने किशोरी का फोन छीन लिया और डायल लिस्ट चेक की। देखा कि एक नंबर पर कुछ देर बात की गई है। उसने जब उस नंबर पर काल किया तो एक युवक ने उठाया। इससे कासिम आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल से किशोरी के कंधे पर गोली मार दी।

पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

गोली लगते ही किशोरी फर्श पर गिर गई और आरोपित मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घायल हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *