छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आज, भाजपा गठबंधन ने पांच सीटों पर बनाई बढ़त
देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, त्रिपुरा और झारखंड की सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें पल-पल का अपडेट…
देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड केरल , बंगाल , झारखंड और त्रिपुरा की सीट शामिल है। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है।
लोकसभा चुनाव से पहले उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पढ़ें उपचुनाव के परिणाम की पल-पल की अपडेट…
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी 1341 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7313 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 5972 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 302 लोगों ने दबाया है।
धुपगुड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे
बंगाल की धुपगुड़ी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस दूसरे और कांग्रेस समर्थित माकपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं।
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे
त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार तफज्जल हुसैन 25478 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 27751 मत मिले हैं। वहीं, माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन को 2273 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 263 लोगों ने दबाया है।
सात में से पांच विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों में से चार सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे है। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस तो यूपी की घोसी पर सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जिन सीटों पर भाजपा गठबंधन आगे है, उसमें झारखंड की डुमरी सीट, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट शामिल है।
डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी आगे
झारखंड की डुमरी सीट से आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी 1265 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4134 मत मिले हैं। वहीं, झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी को 2859 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 144 लोगों ने दबाया है।
घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 1992 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 10334 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 8342 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 167 लोगों ने दबाया है।
पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 195 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 4554 मत मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास को 4359 मत मिले हैं। नोटा का बटन 155 लोगों ने दबाया है।
पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन आगे
केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन 8398 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 17034 मत मिले हैं। वहीं, माकपा के जैक सी थामस को 8636, जबकि भाजपा उम्मीदवार लिगिन लाल को 1609 मत मिले हैं। नोटा का बटन 66 लोगों ने दबाया है।
सुधाकर सिंह की बढ़त कायम
यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने बढ़त बरकरार रखी है। वे भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से1372 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा को 6844, जबकि भाजपा को 5472 वोट मिले हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी दो सीटों पर आगे
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। केरल की पुथुपल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन, त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट से भाजपा के तफज्जल हुसैन , यूपी की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार आगे चल रहे हैं।
By Election Results LIVE 2023: सात में से तीन सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त, एक पर भाजपा आगे
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर आइएनडीआइए गठबंधन आगे है, जबकि एक सीट पर भाजपा को बढ़त मिली हुई है। जिन राज्यों में आइएनडीआइए गठबंधन आगे हैं, उसमें केरल की पुथुपल्ली , यूपी की घोसी और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट शामिल है। भाजपा त्रिपुरा की बॉक्सानगर सीट पर आगे चल रही है।
घोसी से सपा उम्मीदवार 178 वोट से आगे
घोसी में पहले चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 3203 वोट मिले हैं, जबकि सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह चौहान को 3381 मत मिले हैं। सुधाकर सिंह 178 वोट से आगे चल रहे हैं।
घोसी में सपा उम्मीदवार आगे
यूपी के मऊ की घोसी सीट पर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दारा सिंह चौहान से है।
बागेश्वर में कांग्रेस उम्मीदवार आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार 750 वोटों से आगे हैं। उनका सामना भाजपा की पार्वती दास से है।
घोसी में पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी
यूपी की घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो गई है। अब ईवीएम को खोला जा रहा है। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में हैं।
डुमरी में साढ़े आठ बजे शुरू हुई मतगणना
झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी सीट पर मतगणना साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। यहां पांच सितंबर को वोट डाले गए थे। यहां से झामुमो उम्मीदवार बेबी रानी और आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी चुनावी मैदान में हैं।
बागेश्वर में भाजपा आगे
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे चल रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के बसंत कुमार से है।
घोसी में भाजपा आगे
यूपी की घोसी सीट पर पहला रूझान सामने आ गया है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से आगे चल रहे हैं। यहां पांच सितंबर को मतदान हुआ था।
बेबी देवी या यशोदा, किसको मिलेगी जीत?
झारखंड की डुमरी सीट पर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी देवी और भाजपा-आजसू गठबंधन की यशोदा देवी के बीच मुकाबला है। मतगमा 14 टेबल पर 25 राउंड में की जाएगी। दोनों में से किसी भी जीत मिलती है तो विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।
घोसी में मतगणना जारी
घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती होगी। कुल 32 चरणों में मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं।
त्रिपुरा में मतगणना केंद्रों के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा
त्रिपुरा के सिपाहीजला में धनपुर और बॉक्सनगर में उपचुनावों की मतगणना को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दोनों विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को वोट डाले गए थे।
मऊ में बढ़ाई गई सुरक्षा
घोसी उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। उससे पहले, यूपी के मऊ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के लिए एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
यूपी की घोसी सीट पर कितना हुआ मतदान?
यूपी की घोसी सीट पर मंगलवार (पांच सितंबर) को हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 49.42 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।
छह राज्यों की सात विधानसभा पर उपचुनाव की मतगणना जारी
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुए थे। आज वोटों की गिनती जारी है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।
Bageshwar by election result 2023: उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर कितना हुआ मतदान?
उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच
बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर कितना हुआ मतदान?
बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर पांच सितंबर को 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की लड़ाई है।
झारखंड की डुमरी सीट पर कितना हुआ मतदान?
झारखंड की डुमरी सीट पर 63.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पांच सितंबर यानी मंगलवार को वोट डाले गए
किन सीटों पर हुआ उपचुनाव?
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को उपचुनाव हुआ। इन सीटों में यूपी की घोसी , बंगाल की धुपगुड़ी , केरल की पुथुपल्ली, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सानगर सीट शामिल है।
यूपी की घोसी सीट पर सभी की टिकी निगाहें
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां से भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है। घोसी सीट मऊ जिले के अंतर्गत आती है।
किन राज्यों में हुआ उपचुनाव?
पांच सितंबर को छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इसमें यूपी, उत्तराखंड, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा शामिल हैं।
