Home उत्तराखंड उत्तराखंड AAP :: कर्नल ने किया आव्हान, मिलकर करेंगे उत्तराखंड नवनिर्माण का...

उत्तराखंड AAP :: कर्नल ने किया आव्हान, मिलकर करेंगे उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना साकार

 

विपक्ष के कटाक्ष पर बोले, देश के लिए खाई गोलियां, उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए गालियां खाने से परहेज नहीं : कर्नल अजय कोठियाल

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने आज प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कल के दिन को महत्वपूर्ण दिन बताते हुए ,आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का आभार जताया। उन्होंने कहा, आप पार्टी ने उन्हें बहुत बडी जिम्मेदारी से नवाजा है ,जिससे राज्य के प्रति उनकी जिम्मेदारियां और बढ गई हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम प्रत्याशी बनने पर उन्हें प्रदेश की जनता ने जो प्यार दिया है उसके लिए वो पूरे प्रदेश की जनता के शुक्रगुजार हैं। कल का दिन उनकी जिन्दगी में बहुत महत्वपूर्ण दिन था ,जब उनको इतनी बडी जिम्मेदारी के साथ जनता का प्यार मिला। उन्होंने बताया कि उनको मिली जिम्मेदारी को वो पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएगे और उत्तराखंड नवनिर्माण के सपनों को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, इस प्रदेश में दो मुख्य राजनैतिक दल हैं जो यहां बराबर सत्ता में काबिज रहीं, लेकिन बीजेपी से लोगों का भरोसा उठने लगा है ,सब बीजेपी से नाखुश हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस में आपसी खींचतान है ,जिनसे अब जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो सफल मॉडल धरातल पर उतारे वही सफल मॉडल सरकार बनते ही उत्तराखंड में भी लागू किए जाएंगे। सीएम प्रत्याशी बनने के बाद विपक्ष के कटाक्ष पर भी उन्होंने कहा, कि फौज में रहते हुए उन्होंने देश सेवा के लिए गोलियां खाई और अब उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए गालियां भी पड़े तो वो किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिस राज्य का सपना उत्तराखंड की जनता ने 20 सालों पहले देखा था वो सपना आज तक पूरा नहीं हो पाया है और अब उस सपने को पूरा करने के लिए आप पार्टी युद्ध लडेगी।

उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की जो बात कही ,आप पार्टी उस सपने को जरुर पूरा करेगी। इससे उत्तराखंड को ना सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड एक हिमालयी राज्य है और अकसर हिमालय लोगों को अपनी ओर आकर्पित करता है और अगर यहां आध्यात्मिक राजधानी बनेगी तो यहां सैकडों लोग खिंचे चले आएंगे और उत्तराखंड का नाम देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में रौशन होगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड नव निर्माण संकल्प को लेकर वो और उनकी पार्टी लगातार काम करती रहेगी और आखिर में उन्होंने युवाओं, महिलाओं और उत्तराखंड की जनता से अपील करते हुए नवनिर्माण के लिए उनका साथ देने और आगे आने का आव्हान भी किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...

हमारे युवा हैं समाज और देश की रीढ़ – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

संकट की घड़ी में किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है सरकार – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

ओला प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे फसल नुकसान का लिया जायजा और किसानों को बंधाया ढाँढस ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भी लिया प्रभावित फसलों का...

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान को दिया धन्यवाद, विभिन्न जिलों से आई बहनों ने राखी बांध कर माना आभार

मध्य-प्रदेश, Bhopal मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई लाख रूपए तक की सालाना आय वाले परिवारों की बहनों को प्रति माह 1000 रूपए दिये जाने...

विश्व ग्लूकोमा दिवस पर राजभवन में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, राज्यपाल पटेल ने भी जाँच करायी

मध्य-प्रदेश : विश्व ग्लूकोमा दिवस पर  राजभवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी आँखों का परीक्षण...