Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर 31 करोड़...

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर 31 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

उत्तराखण्ड, देहरादून :

     रूद्रपुर –  मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना सहायता समूह के संरक्षक जेबी सिंह ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।
ईएसआईसी अस्पताल में मुख्यमंत्री ने डॉक्टर, नर्स, कोरोना सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होने ईएसआईसी अस्पताल से स्वस्थ्य हुए मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ लगभग 31 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में स्थापित क्रायोजेनिक टैंक ऑक्सीजन गैस आपूर्ति का फीता काटकर लोकार्पण किया। निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर का निरीक्षण किया।  मुख्यमंत्री श्री तीरथ एवं सांसद अजय भट्ट व विधायकगणों के साथ पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ समेत जिला प्रशासन, स्वंय सेवी संस्था व जनप्रतिनिधियो एवं औद्योगिक संस्थाओं ने मानवता का परिचय देते हुये रात-दिन कार्य कर अपना अमूल्य सहयोग दिया एवं यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी प्रकार आपस मे टीम भावना से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि जनपद ही नहीं प्रदेश को भी कोरोना मुक्त बनाया जा सकें।
इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने राधास्वामी सत्संग ब्यास रूद्रपुर में बने वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। उन्होने वहां पर वैक्सीनेशन के लिए आये हुए लोगों से हाल चाल जाना व कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद और लोगो को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें।  मुख्यमंत्री ने सभी वैक्सीनेशन व पंजीकरण काउंटर पर जाकर वैक्सीनेशन की स्थिति जानी व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वैक्सीन के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। राधास्वामी सत्संग ब्यास में व्यवस्थाओं को देखकर उन्होने वहां उपस्थित सभी सेवादारो, स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की व  किचन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चौहान, कुमाऊं आयुक्त अरविन्द सिंह हयांकि, डीआईजी कुमाऊ अजय रौतेला, मेयर रूद्रपुर रामपाल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी हॉस्पिटल मैनेमेंट बंशीधर तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीएस पंचपाल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, राधास्वामी सतसंग ब्यास के सचिव राजीव सेतिया सहित कोविड से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर 31 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...