Home राष्ट्रीय अमित शाह का दावा- बंगाल के पहले चरण में 30 में से...

अमित शाह का दावा- बंगाल के पहले चरण में 30 में से 26 सीट जीतेगी भाजपा, 200 से अधिक सीटों के साथ बनाएगी सरकार

गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 में से 26 सीट और असम में 47 में से 37 सीट से ज्यादा जीतने का दावा किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी।

नई दिल्ली, एजेंसियां। गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 में से 26 सीट और असम में 47 में से 37 सीट से ज्यादा जीतने का दावा किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। असम में भी हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। उन्होंने यह बात मीडिया को संबोधित करते हुए कही। बता दें कि शनिवार 27 मार्च को दोनों राज्यों में पहले चरण का चुनाव हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम के लिए पहले चरण का मतदान कल संपन्न हुआ। मैं हमारे लिए मतदान करने के लिए दोनों राज्यों के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। वोटर टर्नआउट से लोगों में उत्साह दिखा। पश्चिम बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान होना बताता है कि जनता में भारी उत्साह है।

मीडिया को संबोधित करते हुए शाह ने आगे कहा कि पहले चरण में बंगाल में 30 में से 26 सीटों से ज्यादा पर भाजपा जीत रही है। पार्टी 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। हमारी सीटें भी बढ़ रही हैं और जीत का अंतर भी बढ़ रही है। असम में 47 में से 37 सीटों से ज्यादा पर भाजपा जीतेगी, इसके साफ संकेत हमें मिले हैं। उन्होंने कहा कि दहशत थी कि हर बार की तरह गुंडे इस बार भी चुनाव को प्रभावित करेंगे। बंगाल में चुनाव आयोग को सफलतापूर्वक चुनाव कराने में सफलता मिली है। बंगाल के चुनाव में हिंसा आम बात हो गई थी। कई सालों के बाद यह पहला चुनाव है जब एक भी बम नहीं फटा है, एक भी गोली नहीं चली है।

मतदान के दौरान हिंसा के कारण किसी की मौत नहीं हुई

अमित शाह ने  यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल और असम दोनों में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान के दौरान हिंसा के कारण किसी की मौत नहीं हुई। असम कुछ वर्षों पहले और बंगाल भी पहले चुनावी हिंसा के लिए जाना जाता था। इस बार दोनों जगह मतदान शांतिपूर्ण हुआ है, किसी भी व्यक्ति की जान कहीं भी नहीं गई है। ये दोनों राज्यों के लिए शुभ संकेत हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में असम में जो विकास हुआ है, वहां की हमारी सरकार ने जिस प्रकार से अभूतपूर्व विकास किया है, इसको बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है। डबल इंजन सरकार का कॉन्सेप्ट असम की जनता को भाजपा के आचरण से समझ में आया है।

ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा

अमित शाह ने इस दौरान ममता बनर्जी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस प्रकार का घोर निराशा और हताशा का माहौल था। 27 साल के कम्युनिस्ट शासन के बाद बंगाल के लोगों को आशा थी कि दीदी एक नई शुरुआत लेकर आएगी। मगर दल का चिन्ह और नाम बदल गया, लेकिन बंगाल वहीं का वहीं रहा बल्कि और गिरावट आई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Source Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...