National

बुलंदशहर में टला बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा ढहा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर गंगा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा गिर गया। शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

ऊंचागांव विकास क्षेत्र के मडैया माली गांव में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के दो बीम नीचे गिर गए। जबकि तीसरा बीम क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि निर्माणाधीन पुल गिरने पर समाजवादी पार्टी की मुखिया अखिलेश यादव ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाया है।

अखिलेश ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस हादसे को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जनता पूछ रही है भाजपा ने ठेके के बदले में जो ‘चुनावी चंदा’ लिया है उसमें उस ठेकेदार ने कितना दिया जिसके द्वारा बुंलदशहर में गंगा जी पर बनाया जा रहा पुल, बनने के दौरान ही टूट कर गिर गया? काम की गुणवत्ता से खिलवाड़ करके, भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *