Home उत्तर प्रदेश भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया यूपी चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी व संगठन...

भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया यूपी चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी व संगठन प्रभारी भी घोषित

लखनऊ :–

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव जीतने के लिए चक्रव्यूह की रचना करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चुनाव से पहले सभी कील-कांटे दुरुस्त किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा ने चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी और संगठन प्रभारी बनाए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी विधानसभा इलेक्शन के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके अलावा सात सह-प्रभारी और छह संगठन प्रभारी भी बनाए गए हैं।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने यूपी प्रभारी बनाए जाने के साथ-साथ संगठनात्मक नियुक्तियां भी की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युव मामसे व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्य सभा सदस्य सरोज पांडेय, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, हरियाण सरकार के पूर्व मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य सभा सदस्य विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा के छह संगठन प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश का जिम्मा सांसद संजय भाटिया को दिया गया है। इसी तरह ब्रज क्षेत्र की बिहार के विधायक संजीव चौरसिया, अवध क्षेत्र की राष्ट्रीय मंत्री वाय. सत्या कुमार, कानपुर क्षेत्र की राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, गोरखपुर क्षेत्र की राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन और काशी क्षेत्र की यूपी के सह प्रभारी सुनील ओझा को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लाकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा चुनाव की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी गई है। मणिपुर चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

महिलाओं की प्रगति,उन्नति और सशक्तिकरण मेरी ज़िंदगी का उद्देश्य – मुख्यमंत्री चौहान

शासकीय योजनाओं से प्रदेश की धरती पर बढ़ा महिलाओं का मान-सम्मान आज मेरी बहनें चला रही हैं सरकार लाड़ली बहना योजना से मिलेगा बहनों को सम्मान...

मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध वाल्मीकि तीर्थ सीतावनी को ‘माला मिशन योजना’ में शामिल करें- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज उत्तराखंड

देहरादून। आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) उत्तराखंड यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल (लड्डू) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

वर्तमान पीढ़ी को पर्यावरण-संरक्षण के लिए चेतना होगा : मुख्यमंत्री चौहान

पौध-रोपण, बिजली- पानी की बचत और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का लें संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन लाइफ का मंत्र देकर विश्व...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री, नर्मदापुरम के आंवली घाट के कृषक सम्मेलन...

मेरी जिन्दगी का मकसद बहनों की जिन्दगी को बेहतर बनाना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

दस जून को आयेगी बहनों के खातों में राशि, 11 जून को बहनें कर सकेंगी आहरण प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब वर्ग और महिलाओं के लिये...

संस्कारधानी से 10 जून को होगा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की वर्चुअल समीक्षा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को...

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट, बद्रीनाथ धाम के लिए हुए रवाना

देहरादून। बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ...

चौहरे हत्याकांड में शामिल बाप बेटे यूपी से गिरफ्तार

बाप-बेटे पर था 50-50 हजार का इनाम लक्सर के चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल फरार अपराधियों में से एसटीएफ ने अब तक 4 इनामी अपराधियों की...

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा, जिससे...