Home उत्तराखंड महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

महाराज के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

चौबट्टाखाल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल पहुंचे। इस दौरान उन्होने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए 2022 के विधानसभा चुनाओं के लिए अभी तैयार रहने को कहा।

प्रदेश की 70 विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुंचे।

स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होने प्रदेश अध्यक्ष के सुझावों और मार्ग दर्शन पर सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन अवश्य उठायें। यदि वह व्यस्तता के चलते फोन नहीं उठ पायें तो बैक कॉल अवश्य करें। उन्होने कहा कि मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि वह मेरी विधानसभा में आये और कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करने के साथ-साथ केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

चौबट्टाखाल एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा देश में विकास कार्यों की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुंची है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके अलावा जोगीमणी, फरसाडी, पोखड़ा, चौबट्टाखाल और सतपुली में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही अहम होने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व मे एक अगल पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35A हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं।

केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। उन्होने कहा कि हमारे उत्तराखंड में चार धामों के अलावा प्रदेश सरकार ने एक और धाम सैनिक धाम बनाया है।

कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रमों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री  कुलदीप कुमार, वन पंचायत उपाध्यक्ष  विरेंद्र बिष्ट, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष  सम्पत रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष, पौड़ी श्रीमती शांति देवी, जिला महामंत्री जगत किशोर बर्तवाल, जिलाध्यक्ष, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष  सौरव नौटियाल, पोखडा मण्डल अध्यक्ष  महिपाल सिंह, एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष  सत्यराज नेगी, बीऱोंखाल मण्डल अध्यक्ष श्री यशपाल गोर्ला, सतपुली मण्डल अध्यक्ष, बृजमोहन, पोखरा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रीति देवी, यम्केश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजना वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम रावत, हेमलता शर्मा हेमलता रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्कर जोशी, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हरपाल बिष्ट, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, पंकज सुनील कुमार, दीप्ति प्रकाश, जयपाल, चंदनी देवी, सुभद्रा देवी, चंपा देवी एवं शकुंतला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री धामी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लगन से जुटें, दोषी को दंड दिलवाएं- राज्यपाल

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु अभियोजन अधिकारी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर बना लाइफलाइन

प्रतिवर्ष 25 हज़ार ऑपरेशन इन ऑपरेशन थियेटरों में हो रहे नर सेवा ही नारायण सेवा: महंत देवेन्द्र दास महाराज विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के...

सीएम धामी ने  ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

मुख्य सचिव ने रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल रेलवे मैनेजर मुरादाबाद राजकुमार सिंह के साथ बैठक की।

उत्तराखंड / देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल...

मुख्य सचिव ने रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल रेलवे मैनेजर मुरादाबाद राजकुमार सिंह के साथ बैठक की।

उत्तराखंड / देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में रेलवे से संबंधित मुद्दों के निस्तारण के लिए डिवीज़नल...

जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार

उत्तराखंड / देहरादून / जोशीमठ : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17...

जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार

उत्तराखंड / देहरादून / जोशीमठ : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए ₹1658.17...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक।

उत्तराखंड / देहरादून :- मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में...