Home उत्तराखंड प्रवासियों समेत हर उत्तराखंडी से मुख्यमंत्री ने किया समृद्ध, सशक्त और आध्यात्मिक...

प्रवासियों समेत हर उत्तराखंडी से मुख्यमंत्री ने किया समृद्ध, सशक्त और आध्यात्मिक उत्तराखण्ड बनाने का आह्वान

 लखनऊ, देहरादून :–

  • उत्तराखण्ड महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  • लखनऊ में प्रवासियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रकोष्ठ की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक ऑडिटॉरीयम में उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव 2021 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड महापरिषद से जुड़े हजारों प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

         कार्यक्रम में संबोधन के दौरान  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था कि  “ ऐसे बंटवारा कर दीजिए जैसे एक छोटे और बड़े भाई के बीच में होता है, ना कि 2 राज्यों के मध्य में और उन्होंने भी हमारी बात को सहृदय स्वीकार किया”। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो मुद्दे दो दशक से ज्यादा समय से नहीं सुलझ पाई वे आज आपसी सहमति से सुलझ चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों की विशेष भूमिका रही है, उन्हीं आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, युवाओं और हर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में प्रदेश सरकार ने 600 करोड़ का कोविड-19 पैकेज, घस्यारी योजना, वात्सल्य योजना के साथ ही महालक्ष्मी योजना समेत अनेक कल्याणकारी योजना प्रारंभ की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड का चौमुखी विकास हो रहा है। केदारनाथ -बदरीनाथ में पुनर्निर्माण कार्य, ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना, टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना, कुमाऊं में एम्स के सेटेलाइट सेंटर समेत एक लाख करोड़ के योजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी प्रवासी उत्तराखंडवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सभी लोग 25 साल के युवा उत्तराखंड को समृद्ध सशक्त और अध्यात्म का केंद्र बनाने में सहभागी बनें।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस उत्तराखंड महोत्सव को और अधिक भव्य रूप से आयोजित करने हेतु 21 लाख देने की घोषणा की। इसके अलावा ही उत्तराखंड महोत्सव में समस्त कलाकारों को ₹2000 पुरस्कार, लखनऊ से रामनगर ट्रेन चलाने हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने, और  भविष्य में उत्तराखंड से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु उत्तराखंड भवन गोमती नगर में प्रकोष्ठ के स्थापना करने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, विधायक श्री राजेश शुक्ला, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री दयाशंकर सिंह, उत्तराखंड महासंघ के अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र पंत महासचिव श्री भरत सिंह बिष्ट समेत हजारों की संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...