Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री चौहान : छठ पूजा बिहार का ही नहीं पूरे देश...

मुख्यमंत्री चौहान : छठ पूजा बिहार का ही नहीं पूरे देश का महापर्व है

 मध्य प्रदेश, भोपाल  :–

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि छठ पूजा महापर्व बिहार से शुरू हुआ और धीरे-धीरे पूरे देश का महापर्व बन गया है। बिहार गर्व करने लायक प्रदेश है, यहाँ के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मध्यप्रदेश में भी बिहार के लोग निवासरत हैं। मध्यप्रदेश हम सबका अपना प्रदेश है। प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए छठ पूजा के इस महापर्व पर सरकार आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शीतलदास की बगिया में भोजपुरी एकता मंच समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा महापर्व में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शीतलदास की बगिया घाट पर दीप दान किया। उन्होंने समाजसेवियों एवं समिति के सदस्यों को विशेष कार्य के लिए सम्मानित भी किया।

प्रकृति की पूजा का महापर्व

 मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छठ पूजा प्रकृति की पूजा का महापर्व है। उन्होंने महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छठ मैया से प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सब निरोगी रहें, सबका मंगल और कल्याण हो। सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि सबके जीवन में आए। उन्होंने कहा कि इस महापर्व में महिलाएँ 72 घंटे का व्रत रखकर आराधना करती हैं। यह अद्भुत परम्परा है, मैं इस परम्परा को प्रणाम करता हूँ।

दो व्रत और लें

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छठ पूजा के महापर्व पर दो व्रत और लें। खुशी के हर मौके पर एक पेड़ अवश्य लगाएँ और जिन्होंने कोविड-19 वैक्सीन का दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है, वह जरूर लगवा लें। हमें अपने देश और प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोकना है। आपके व्रत की यह तपस्या ही कोरोना की तीसरी लहर से बचा सकती है।

पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि यह पर्व सूर्य भगवान की आराधना के लिए जाना जाता है। सूर्य भगवान की जरूरत पूरे विश्व को है। सूर्य का व्यापक रचना में महत्व है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा महापर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। भारत में प्रकृति की पूजा की परम्परा हजारों साल पुरानी है।  छठ पूजा के पीछे महिलाओं का बड़ा योगदान है। महिलाएँ सशक्त एवं जागरूक होंगी तो समाज तरक्की करेगा। पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह, राहुल कोठारी, अरूण श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...