Home मध्यप्रदेश जो दिव्यांग या वृद्धजन टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते उन्हें घर जाकर...

जो दिव्यांग या वृद्धजन टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते उन्हें घर जाकर टीका लगाया जाए – मुख्यमंत्री चौहान

  मध्य प्रदेश, भोपाल  :-

टीका नहीं लगवाकर दूसरों की जिंदगी खतरे में नहीं डालें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सरोजनी नायडू स्कूल पहुँच कर लोगों को किया टीकाकरण के लिए प्रेरित
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण महाअभियान-3 की व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए मजबूरी के कारण जो दिव्यांग व्यक्ति या बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र नहीं आ सकते उन्हें घर जाकर टीका लगाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाए। कोरोना की तीसरी लहर का संकट अभी टला नहीं है। कई राज्यों में कोरोना के केस आ रहे हैं, अत: सर्तकता की आवश्यकता है। मास्क और दूरी बनाए रखने का पालन जरूरी है। दुनिया के सभी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का मत है कि कोरोना महामारी से बचने का सर्वश्रेष्ठ उपाय वैक्सीन की दोनों डोज हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा हम सब को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। सभी पात्र व्यक्ति वैक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के सरोजनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में स्थापित टीकाकरण केंद्र में उपस्थित जन-समुदाय को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए यह बात कही। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्म-दिवस 17 सितम्बर को प्रदेश में टीकाकरण महाअभियान-3 आयोजित किया गया है।

बड़ी देर भई नंदलाला 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वैक्सीन की डोज जल्दी लगवाएँ। आपको देखकर लोग यह न कहें कि “बड़ी देर भई नंदलाला”। यह जिंदगी का डोज है। अपनी जिंदगी बचाने के लिए वैक्सीन लगवाना आवश्यक है, इसमें देरी नहीं करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यदि हम वैक्सीन नहीं लगवाते तो दूसरे की जिंदगी भी खतरे में डालते हैं। यह वैक्सीन आपकी सुरक्षा के साथ आपके परिवार और आपके परिचितों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। 

प्रदेशवासियों के सहयोग से ही होगा सबका टीकाकरण

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 26 सितम्बर तक प्रदेश की शत-प्रतिशत पात्र जनसंख्या को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जाना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी प्रदेशवासियों का सहयोग आवश्यक है। जिन लोगों ने स्वयं वैक्सीन नहीं लगवाई है वे लगवाएँ और जिन्होंने लगवा ली है वे अपने परिचितों को प्रेरित करें। जिन व्यक्तियों को पहली डोज लग चुकी है वे निश्चित समयावधि पर दूसरी डोज भी अवश्य लगवाएँ। 

व्हीलचेयर पर पहुँचे अनिल कुमार और अरूण चौरसिया 

मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण केंद्र पर व्हीलचेयर पर आये दिव्यांग अनिल कुमार और अरूण चौरसिया से चर्चा की और उन्हें वैक्सीन-बूथ तक स्वयं ले गए। मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण केंद्र का अवलोकन कर टीकाकरण महाअभियान-3 की प्रगति  की जानकारी भी ली। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने भी उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...