Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में दिया दोपहर...

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में दिया दोपहर भोज

  भोपाल :— 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में खेल का बढ़िया प्रदर्शन किया है। इन बेटियों ने देश के लोगों का दिल जीत लिया। देश के दिल मध्यप्रदेश में इन्हें सम्मानित कर हम अपना कर्तव्य पूरा कर रहे हैं। अगले ओलम्पिक में ये बेटियाँ जरूर गोल्ड मेडल जीत कर आएँगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज दोपहर अपने निवास पर भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान में उनकी तरफ से दिए गए दोपहर भोज के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ओलम्पिक में भारत की महिला हॉकी टीम की सदस्यों ने बहादुरी और कौशल के साथ खेल प्रदर्शन किया। इससे अगली प्रतियोगिताओं में भारतीय महिला हॉकी टीम के और भी अच्छे परफार्मेंस की आशाएँ बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीम की प्रत्येक सदस्य को सांची के स्तूप की प्रतिकृति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय टीम के कोच श्री तुषार खाण्डेकर को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, भारतीय ओलम्पिक संघ एवं एफ.आई.एच के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा, प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री गुलशन बामरा, संचालक खेल श्री रवि गुप्ता, संचालक जनसंपर्क श्री आशुतोष प्रताप सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम में सुश्री रानी रामपाल कप्तान, सविता उप कप्तान, दीप ग्रस एक्का उप कप्तान, वंदना कटारिया, पी. सुशीला चानू, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो, मोनिका, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, ई. रजनी, नवनीत कौर, नेहा, लालरेमसियामी, रीना खोखर, उदिता, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी और निशा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में वंदना कटारिया और ई. रजनी मध्यप्रदेश राज्य महिला अकादमी के एसोसिएट मेम्बर रही हैं। इन दोनों ने राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है। रीना खोखर, मोनिका और पी. सुशीला चानू मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी से ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...

हमारे युवा हैं समाज और देश की रीढ़ – खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या

रूडकी: आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रुड़की स्थित नगर निगम टाउन हॉल पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

संकट की घड़ी में किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है सरकार – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया

ओला प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे फसल नुकसान का लिया जायजा और किसानों को बंधाया ढाँढस ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भी लिया प्रभावित फसलों का...

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान को दिया धन्यवाद, विभिन्न जिलों से आई बहनों ने राखी बांध कर माना आभार

मध्य-प्रदेश, Bhopal मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में ढाई लाख रूपए तक की सालाना आय वाले परिवारों की बहनों को प्रति माह 1000 रूपए दिये जाने...

विश्व ग्लूकोमा दिवस पर राजभवन में लगा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, राज्यपाल पटेल ने भी जाँच करायी

मध्य-प्रदेश : विश्व ग्लूकोमा दिवस पर  राजभवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी आँखों का परीक्षण...