Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री चौहान ने किया वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री चौहान ने किया वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण

 मध्य प्रदेश, भोपाल :–

वैक्सीन के दोनों डोज़ हैं जरूरी, 16 और 22 दिसम्बर को भी चलेगा महाअभियान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी नागरिक वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाकर कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान आज वैक्सीनेशन महाअभियान में भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में एयरपोर्ट रोड स्थित शासकीय नवल शाह हाई स्कूल परिसर में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यालय में संचालित टीकाकरण केन्द्र की व्यवस्थाएँ भी देखीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीका लगवाने आए नागरिकों से बातचीत की और उन्हें वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी दी। उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित भी किया। कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाने आयी दाता कॉलानी निवासी सुश्री संगीता साही से भी बातचीत की और उसके अनुरोध पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।

तीसरी लहर आने ही न दें, ऐसी कोशिश करें

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि दुनिया में एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट का हड़कंप मचा हुआ है। तीसरी लहर की आशंका बताई जा रही है। दूसरी लहर में हम सभी ने अनेक कष्ट सहे हैं, इसलिए प्रदेश-वासियों से प्रार्थना है कि पहली कोशिश यही हो कि हम तीसरी लहर आने ही न दें। वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाएँ, जिससे किसी संकट में न पड़ें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के किसी भी वेरिएंट से बचाव का उपाय वैक्सीनेशन ही है। हम सभी को तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना है। इसके लिए चेहरे को ढंकने या मास्क का उपयोग करने, परस्पर दूरी रखने और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने की आवश्यकता है। फेस मॉस्क एक कारगर उपाय है, इससे 90 प्रतिशत बचाव हो जाता है। इसे वैज्ञानिकों ने भी माना है। इन सावधानियों के साथ ही वैक्सीनेशन का लाभ लेना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीन नि:शुल्क रूप से नागरिकों को उपलब्ध करवाई है। यदि वैक्सीन के दोनों डोज़ लग जाते हैं तो संक्रमण का खतरा न्यूनतम हो जाता है।

मध्यप्रदेश के नागरिक जागरूक हैं, सभी को वैक्सीन लगे यह आवश्यक

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन-जागरूकता के फलस्वरूप प्रथम डोज़ 94 प्रतिशत और द्वितीय डोज़ 71 प्रतिशत लोगों को लग चुका है। संपूर्ण पात्र आबादी को दोनों डोज़ लगवाना है। जिन्होंने दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है और यदि संक्रमण फैलता है तो वे अपने साथ ही पड़ोसियों और अन्य लोगों को संकट में डालने का कार्य करते हैं। इसलिए जिन भी व्यक्तियों ने दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है वे इसे अनिवार्य रूप से लगवा लें। बहुत कम ऐसे लोग होंगे जिन्हें पहला डोज़ भी नहीं लगा होगा। उन्हें भी प्राथमिकता से पहला डोज़ लगवा लेना चाहिए। मध्यप्रदेश में 8 दिसम्बर के बाद 16 एवं 22 दिसम्बर को भी वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत विभिन्न केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। संक्रमण का बेहतर मुकाबला करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति स्वयं के साथ अन्य सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम में से कोई नहीं चाहता कि कभी फिर से लॉकडाउन लगे, जिन्दगी ठहर जाए या व्यापार-धंधे ठप हो जाएँ, इंसान की जिन्दगी संकट में पड़े। इसके लिए हर व्यक्ति वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाना सुनिश्चित करें।

अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसी भी संकट का मुकाबला करने के लिए राज्य तैयार है। अस्पतालों में आवश्यक बिस्तर, ऑक्सीजन प्लांट, कंसन्ट्रेटर और वेंटीलेटर्स के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। मंत्रि-परिषद के सदस्य, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्य, स्वैच्छिक संगठन के पदाधिकारी और जिलों में स्था नीय प्रशासन द्वारा अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को देखा-परखा जा रहा है। मध्यप्रदेश ने जन-सहयोग से कोरोना पर बेहतर नियंत्रण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम आने वाले किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं। प्रयास यही है कि हम आवश्यक उपायों से तीसरी लहर और उसके कारण पैदा होने वाली समस्याओं का आधार समाप्त कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...