Home मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री चौहान की केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात

मुख्यमंत्री चौहान की केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात

मध्य प्रदेश, भोपाल :

’’खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ के लिए भोपाल के चयन पर माना आभार

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर ’’खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ का आयोजन मध्यप्रदेश में कराने के लिए सैद्धांतिक सहमति देने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ के आयोजन की औपचारिक घोषणा करने के साथ ही भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में केन्द्रीय सहायता से नवनिर्मित मल्टी परपज हॉल को लोकार्पित करने का भी अनुरोध किया।


श्री  चौहान  ने बताया  कि “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’’ के आयोजन के लिए चालू वित्त वर्ष में 45 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। श्री  चौहान   ने कहा कि आयोजन की तैयारी भोपाल में शुरू की जा चुकी है। टी.टी.नगर स्टेडियम भोपाल में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य लगभग समापन की ओर है। इसमें केन्द्रीय खेल और युवा कार्यक्रम मंत्रालय से सहायता एवं सहयोग की अपेक्षा है। श्री  चौहान   ने केन्द्रीय मंत्री को खेल से जुड़े केन्द्र सरकार में लम्बित मध्यप्रदेश के 56.93 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को शीघ्र पारित करने का अनुरोध किया। इन प्रस्तावों में मुख्यत: इंदौर जिले में बीजल शूटिंग रेंज का निर्माण, शिवपुरी, रतलाम और इंदौर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण, दमोह और आगर मालवा में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के निर्माण के प्रस्ताव है।

केन्द्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को ध्यानपूर्वक सुना और मंत्रालय द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...