Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रेसकोर्स देहरादून में...

मुख्यमंत्री धामी एवं केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रेसकोर्स देहरादून में हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया।

 देहरादून :

हुनर हाट मेले में 30 से अधिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक हस्त शिल्पकारों एवं हुनरमंदों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के साथ विश्वकर्मा वाटिका एवं विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हुनर हाट मेले का आयोजन देहरादून में करवाने पर केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देवभूमि उत्तराखण्ड में विभिन्न राज्यों से आये  हुनरमंदों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुनर हाट मेले का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। इससे जहां बाजारों को उत्पाद मिलेगा वहीं उत्पादों को बाजार मिलेगा। वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रही हैं। प्रदेश में वन डिस्ट्रिक टू प्रोडक्ट को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के जनजातीय क्षेत्रों में अनेक हुनरमंद लोग हैं। उन्होंने केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी से अनुरोध किया कि इन हुनरमंद लोगों के लिए अपने उत्पादों के लिए बाजार मिल सके इसके लिए केन्द्र से कोई योजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उत्तराखण्ड पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में पर्यटन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देशभर में हुनर हाट मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 30वां हुनर हाट मेले का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है। यह मेला 10 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हुनर हाट के माध्यम से अभी तक लगभग 06 लाख शिल्पकारों एवं कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के हस्तशिल्प कलाओं को देख सकते हैं। विभिन्न राज्यों के पकवानों के स्टॉल लगाये गये हैं। हुनरमंद लोगों द्वारा वेस्ट को बेस्ट में बदलकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से हस्तशिल्प एवं हस्तकला को प्रोत्साहन मिलेगा और हुनरमंदों को एक-दूसरे से अनुभवों को साझा करने का मौका भी मिलेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वोकल फॉर लोकल की दिशा में यह अच्छा प्रयास किया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रत्येक विभागों द्वारा योजनाएं चलाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरबंस कपूर, शक्ति लाल शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महामंत्री संगठन अजय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री, सुरेश भट्ट, बलजीत सोनी, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों की सचिव श्रीमती रेणुका देवी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...