Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने किया अन्तराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारम्भ, प्रदेश में सेब...

मुख्यमंत्री धामी ने किया अन्तराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारम्भ, प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये एप्पल मिशन की धनराशि दुगुनी किये जाने की घोषणा की।

देहरादून  :— 

  • कोरोना काल में औद्यानिकी के विकास से जुड़े कार्मिकों को भी दी जायेगी प्रोत्साहन राशि।
  • उद्योगों के साथ उद्यान एवं बागवानी के विकास के लिये भी बनायी जायेगी नीतियां।
  • राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल बागवानी एवं कृषि के विकास हेतु कृषि वैज्ञानिकों से की अनुसंधान की अपेक्षा।
  • नये उद्यानों की स्थापना तथा बेहतर प्रबन्धन पर दिया जाय ध्यान।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय एप्पल महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने तथा राज्य के सेब को पहचान दिलाने के लिये एप्पल मिशन को दी जाने वाली धनराशि दुगनी किये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में औद्यानिकी एवं बागवानी के विकास से जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के साथ ही उद्यान एवं बागवानी के विकास हेतु अनुकूल नीति बनायी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नये उद्यानों की स्थापना तथा उनके बेहतर प्रबन्धन पर ध्यान देने पर बल देते हुए कृषि वैज्ञानिकों से राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल कृषि एवं बागवानी के विकास हेतु शोध एवं अनुसंधान पर ध्यान देने की अपेक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब पौष्टिकता से युक्त फल है। हमारा सेब उत्पादन वैसे आगे बढ़े तथा देश व दुनिया में इसकी पहचान बने इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से हमारे सेब उत्पादकों तथा बागवानी से जुड़े किसानों को नये अवसर प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री मोदी के किसानों एवं बागवानों को खुशहाल बनाने के संकल्प को भी पूरा करने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा भी राज्य में कृषि एवं बागवानी के विकास में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई तकनीकि के बल पर सेब के उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल  से अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर उसके निर्यातक बनें। इस दिशा में समेकित प्रयासों की भी उन्होंने जरूरत बतायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों, नौजवानों , समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है, इसके लिये जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सरलीकरण के साथ समाधान एवं निस्तारण तथा संतुष्टि के भाव के साथ कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पर आयोजित प्रदर्शनी एवं स्टालों का भी अवलोकन किया तथा प्रतिभागियों से भी जानकारी प्राप्त की।
कृषि एवं उद्यान में मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह आयोजन राज्य के सेब उत्पादन एवं बागवानी के विकास मे मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एप्पल मिशन के साथ अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है। जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल के साथ हमारे सेब की पहचान बने इसके लिये क्वालिटी एवं पैकिंग पर ध्यान दिया गया है। आधुनिक तकनीकि एवं उपकरणों के साथ कृषि वैज्ञानिकों को भी इससे जोड़ा गया है ताकि बेहतर अनुसंधान के बल पर हमारे उत्पादों की पहचान बन सके।
निदेशक उद्यान डॉ. एच.एस. बवेजा ने बताया कि प्रदेश को उद्यान प्रदेश बनाने की कार्य योजना तैयार की गयी है। इसके लिये 1690 करोड़ रूपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हमारे किसान आधुनिक तकनीकि का इस्तेमाल कर बागवानी के विकास में सहयोगी बनें इसके प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक श्री महेश नेगी, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह राणा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

महिलाओं की प्रगति,उन्नति और सशक्तिकरण मेरी ज़िंदगी का उद्देश्य – मुख्यमंत्री चौहान

शासकीय योजनाओं से प्रदेश की धरती पर बढ़ा महिलाओं का मान-सम्मान आज मेरी बहनें चला रही हैं सरकार लाड़ली बहना योजना से मिलेगा बहनों को सम्मान...

मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध वाल्मीकि तीर्थ सीतावनी को ‘माला मिशन योजना’ में शामिल करें- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज उत्तराखंड

देहरादून। आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) उत्तराखंड यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल (लड्डू) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

वर्तमान पीढ़ी को पर्यावरण-संरक्षण के लिए चेतना होगा : मुख्यमंत्री चौहान

पौध-रोपण, बिजली- पानी की बचत और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का लें संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन लाइफ का मंत्र देकर विश्व...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री, नर्मदापुरम के आंवली घाट के कृषक सम्मेलन...

मेरी जिन्दगी का मकसद बहनों की जिन्दगी को बेहतर बनाना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

दस जून को आयेगी बहनों के खातों में राशि, 11 जून को बहनें कर सकेंगी आहरण प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब वर्ग और महिलाओं के लिये...

संस्कारधानी से 10 जून को होगा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की वर्चुअल समीक्षा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को...

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट, बद्रीनाथ धाम के लिए हुए रवाना

देहरादून। बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ...

चौहरे हत्याकांड में शामिल बाप बेटे यूपी से गिरफ्तार

बाप-बेटे पर था 50-50 हजार का इनाम लक्सर के चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल फरार अपराधियों में से एसटीएफ ने अब तक 4 इनामी अपराधियों की...

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा, जिससे...