Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से किया संवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से किया संवाद

देहरादून :–

       मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आध्यात्मिक गुरु सदगुरु के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदगुरु से जीवन दर्शन से जुड़े विषयों के साथ ही आध्यात्म, पर्यटन और वेलनेस आदि के क्षेत्र में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने की चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड दुनिया का खूबसूरत प्रदेश है जहां पहाड़, हिमाच्छादित चोटियां, नदियां, वन संपदा की भरमार है, हमारा प्रयास पर्यटन और आध्यात्म के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को शिखर पर ले जाने का है। उत्तराखण्ड दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बने इसके लिये भी हम प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति अलग-अलग ज़िम्मेदारी के साथ काम करता है और समय समय पर व्यक्ति की ज़िम्मेदारी भी बदलती हैं। हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरे मनोयोग तथा प्राण प्रण से निभाना है। अन्त्योदय के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं का हमें लाभ पहुंचाना है। हमारे लिये नर सेवा नारायण सेवा है। सभी जरूरतमंदों की मदद करना ही हमारे लिये आध्यात्मिकता है।


संवाद कार्यक्रम के दौरान सद्गुरु ने कहा कि उत्तराखंड तमाम प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर राज्य है। इस राज्य में एशिया का सबसे बेहतर  सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन राज्य बनने की क्षमता है। एशिया का स्विट्जरलैंड भी यह बन सकता है। स्वदेशी तौर-तरीकों को विकसित कर इसे आगे बढ़ाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले हर व्यक्ति को यहाँ की प्रकृति और पहाड़ों की जीवटता को महसूस करना चाहिए। हिमालय विभिन्न संस्कृतियों का जनक रह है। सद्गुरु ने कहा कि यहां की संस्कृति अपने आप में श्रेष्ठ है इसकी तुलना देश दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस अवसर पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से आध्यात्मिक व जीवन दर्शन से सम्बन्धित अनेक प्रश्नों के भी उत्तर दिये।
सद्गुरु ने वर्तमान में विश्वव्यापी चुनौती कोविड-19 संक्रमण को लेकर भी चर्चा करते हुए कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए हम सबको जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करना होगा। अगर हम सब जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार नहीं करेंगे तो सरकार अपने स्तर पर कुछ नहीं कर पाएगी। समस्याओं के समाधान में आम जनता का भी सहयोगी बनना होगा।
 इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, शासन प्रशासन के उच्चाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

महिलाओं की प्रगति,उन्नति और सशक्तिकरण मेरी ज़िंदगी का उद्देश्य – मुख्यमंत्री चौहान

शासकीय योजनाओं से प्रदेश की धरती पर बढ़ा महिलाओं का मान-सम्मान आज मेरी बहनें चला रही हैं सरकार लाड़ली बहना योजना से मिलेगा बहनों को सम्मान...

मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध वाल्मीकि तीर्थ सीतावनी को ‘माला मिशन योजना’ में शामिल करें- भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज उत्तराखंड

देहरादून। आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) उत्तराखंड यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमन उज्जैनवाल (लड्डू) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया...

‘थैला घर’ की अनूठी पहल के बाद देहरादून छावनी ने किया प्लास्टिक को रीसायकल कर प्रदूषण का समाधान

देहरादून। उत्तराखंड का देहरादून स्टेशन जोश के साथ प्लास्टिक से लड़ रहा है। 05 जून को दून सैनिक संस्थान में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह...

वर्तमान पीढ़ी को पर्यावरण-संरक्षण के लिए चेतना होगा : मुख्यमंत्री चौहान

पौध-रोपण, बिजली- पानी की बचत और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का लें संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन लाइफ का मंत्र देकर विश्व...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने 22 हजार किसानों द्वारा एक करोड़ 20 लाख पौधे लगाने के अभियान का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री, नर्मदापुरम के आंवली घाट के कृषक सम्मेलन...

मेरी जिन्दगी का मकसद बहनों की जिन्दगी को बेहतर बनाना : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

दस जून को आयेगी बहनों के खातों में राशि, 11 जून को बहनें कर सकेंगी आहरण प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब वर्ग और महिलाओं के लिये...

संस्कारधानी से 10 जून को होगा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की वर्चुअल समीक्षा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून को...

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे देहरादून एयरपोर्ट, बद्रीनाथ धाम के लिए हुए रवाना

देहरादून। बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ...

चौहरे हत्याकांड में शामिल बाप बेटे यूपी से गिरफ्तार

बाप-बेटे पर था 50-50 हजार का इनाम लक्सर के चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल फरार अपराधियों में से एसटीएफ ने अब तक 4 इनामी अपराधियों की...

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को किया जाएगा विकसित- सीएम धामी

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं मंडल के 16 पौराणिक मंदिरों को विकसित किया जाएगा, जिससे...