Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – बंगाली समाज के जाति प्रमाण पत्र से हटाया जायेगा ‘‘पूर्वी पाकिस्तान शब्द’’

उत्तराखण्ड, देहरादून :

  •           शक्तिफार्म में बनाये जायेगी उप तहसील।

  •            राज्य में 40 हजार स्वयं सहायता समूहों को अलग से की जायेगी पैकेज की व्यवस्था।

  •            शक्ति फार्म में की जायेगी ग्रोथ सेंटर की स्थापना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने तथा शक्ति फार्म को उप तहसील बनाये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शक्ति फार्म के साथ ही सितारगंज क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया है। क्षेत्र वासियों को शीघ्र ही शक्ति फार्म आने का भी आश्वासन दिया है।

गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक सितारगंज श्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आये लोगों ने भेंट की। स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराया। शक्तिफार्म के निवासियों की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं। उनके द्वारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिये शक्तिफार्म में उप तहसील की स्थापना की भी मांग रखी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी की समस्या सुनते हुए कहा कि विस्थापित बंगाली समाज के लोगों को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाया जायेगा उन्होंने कहा कि इसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में भी लाया जायेगा। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिये मुख्यमंत्री ने शक्तिफार्म में उप तहसील खोले जाने की भी घोषणा की। क्षेत्रीय लोगों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र शक्ति फार्म का भ्रमण करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे सितारगंज सहित पूरे क्षेत्र की समस्याओं से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही खनन नीति के साथ ही उद्यमियों की सुविधा के लिये नीतियों में भी बदलाव किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों को केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक अपने काम के लिये शासन के चक्कर न लगाने पड़ें इसके लिये जिलाधिकारियों को जनपद की समस्याओं का समाधान जिले में ही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक दो घंटे नियमित रूप से जनता से मिल कर उनकी समस्याओं को समाधान करें इसके भी निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हों इसके लिये विभागवार लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में 40 हजार स्वयं सहायता समूहों को अलग से पैकेज की घोषणा भी की जायेगी। मुख्यमंत्री ने शक्ति फार्म में ग्रोथ सेंटर स्थापित करने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा एजेंडा चुनाव नहीं, प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास है। हम घोषणाओं के साथ शासनादेश भी जारी कर रहे हैं। जिस योजना का शिलान्यास करेंगे, उसका लोकार्पण भी किया जायेगा। हमारा विश्वास कार्यों को उलझाने में नहीं सुलझाने में है। हम बोलेंगे कम और काम ज्यादा करेंगे। उन्होंने सभी से प्रदेश व क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में  तहसील दिवसों का आयोजन सुनिश्चित किया जायेगा। सरकारी कार्यप्रणाली में हमने नो पेडेंसी की कार्य प्रणाली विकसित करने का नियम बनाया है।
विधायक श्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक लोहाघाट श्री पूरन सिंह फर्त्याल, सचिव श्री एल. फैनई सहित अन्य अधिकारी एवं सितारगंज क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मुख्यमंत्री चौहान ने किया बालाघाट, धार, मुरैना, भिंड और मंडला जिलों में मेडिकल कॉलेज का भूमि-पूजन

बालाघाट में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और लालबर्रा में नया बस स्टैंड बनाया जाएगा तुसलीराम, लालवर्रा, बरवेली को नगर परिषद बनाया जाएगा जो वादा करते हैं निभाते हैं...

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय- प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री गुरू रामराय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र...

वीर जवानों ने वीरता, पराक्रम, शौर्य का एक नया इतिहास रचा : मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश पुलिस के क्रम-पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन 22 पुलिस जवानों को क्रम-पूर्व पदोन्नति मिलने पर दी बधाई मध्य-प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान...

दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया गया।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में एक साल के अंदर 10 लाख लोगों...

उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का एमओयू  किया गया

नई दिल्ली में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शो के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया एमओयू जे एस डब्लयू...

लघु समाचार पत्रों को मिलेगा हर दो माह में विज्ञापन

70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को स्थायी अधिमान्यता कार्ड मिलेगा महिला पत्रकारों को महिला कल्याण कार्यों के अध्ययन के लिए मिलेगी फैलोशिप मुख्यमंत्री चौहान...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल मेट्रो रेल के ट्रायल रन का किया शुभारंभ

मेट्रो रेल का विस्तार सीहोर, मंडीदीप, विदिशा और रायसेन तक भी किया जाएगा तांगे के सफर से मेट्रो रेल तक पहुंचा भोपाल भोपाल में परिवहन की...

दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होगा 6 वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन – मुख्यमंत्री धामी

पद्म विभूषित अमिताभ बच्चन सम्मेलन के होंगे ब्रांड एंबेसडर-मुख्यमंत्री धामी आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर-सुमावली रेलगाड़ी को दिखाई हरी झंडी

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने मेमू रेलगाड़ी में बैठकर सुमावली तक का किया सफर विभिन्न स्टेशनों पर हुआ मेमू रेलगाड़ी का हुआ भव्य स्वागत मध्य-प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

ग्वालियर से प्रदेश को दीं 19 हजार करोड़ की सौगात प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान: मुख्यमंत्री चौहान मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र...