Uttarakhand

उत्‍तराखंड में अलग-अलग जगह पर ईडी की रेड

उत्‍तराखंड में अलग-अलग जगह पर ईडी की रेड पड़ी है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। घोटाले में शामिल आरोपियों के घरों में ईडी की टीमें मौजूद हैं और कार्रवाई कर रही हैं।

आरोपितों ने घोटाले से कमाया पैसा हवाला के जरिए भी लगाया था। प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। देहरादून के दशमेश विहार में टीम पहुंची है। बता दें कि आरोपित हाकम सिंह रावत की प्रॉपर्टी दशमेश विहार में है।

निजी स्कूल मालिक के घर जसपुर में ईडी का छापा

पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने जसपुर के मौहल्ला जुलाहान व हाल मानुपर रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी संदीप शर्मा के आवास पर सम्पत्ति की जांच हेतु कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने परिवार से जरूरी जानकारी भी इकट्ठा की।

बतादें कि सितंबर 2022 में एसटीएफ ने जसपुर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में भी तीन आयुर्वेदिक और पैरामेडिकल कॉलेज हैं। उसने पेपर को गाजियाबाद के फ्लैलट में हल कराकर अभ्यर्थियों को मुहैया कराए थे।

आरोपित न्यायालय के आदेश पर इस समय जेल में बंद है। टीम ने मंगलवार प्रातः करीब 6 बजे उसके निवास पर पहुंचकर सम्पत्ति की जांच की व परिजनों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी प्राप्त की। समाचार लिखे जाने तक टीम आठ घंटे से पूछताछ व अपनी कार्रवाई में लगी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *