मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर FIR, 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ दिल्ली के सरकारी स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार करने का मामला दर्ज किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के शासनकाल के दौरान 12,748 कक्षाओं/भवनों के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये क घोटाला सामने आया था।
मालूम हो कि आम आदमी पार्टी की सरकार में मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री और सत्येंद्र जैन पीडब्ल्यूडी मंत्री थे। दोनों के खिलाफ स्कूलों में क्लासरूम बनवाने में अत्यधिक लागत को लेकर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। कथित तौर पर परियोजना को आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ ठेकेदारों को दिया गया था। साथ ही निर्धारित समय अवधि के भीतर एक भी काम पूरा नहीं हुआ।
