Home उत्तराखंड राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने पंतनगर के 109वें किसान मेले का शुभारंभ किया।

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने पंतनगर के 109वें किसान मेले का शुभारंभ किया।

पंतनगर : —-     उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने पंतनगर के 109वें किसान मेले का शुभारंभ किया। पंतनगर विवि प्रशासन ने 11 बजे का आमंत्रण देकर एक घंटा पहले ही मेले का उद्घाटन कराया।

बता दें कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य राजकीय विमान से रविवार दोपहर 1:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचीं। पंतनगर विवि कुलपति डॉ. तेज प्रताप, डीएम रंजना राजगुरु, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर और क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया। दोपहर 1:40 बजे राज्यपाल कार से तराई भवन के लिए रवाना हुईं। सोमवार को राज्यपाल जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के गांधी मैदान में किसान मेले का शुभारंभ किया।

निदेशक प्रसार डॉ. कुमार शर्मा ने बताया कि मेले के शुभारंभ के बाद कुलपति समेत अन्य अधिकारी राज्यपाल को विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों के स्टॉलों का भ्रमण कराया गया। राज्यपाल ने गांधी हॉल में अतिथि किसानों और मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। बताया कि मेले में विवि के विभिन्न महाविद्यालयों, वाह्य शोध केंद्रों व कृषि विज्ञान केंद्रों सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विभिन्न फर्मों की ओर से अपने-अपने उत्पादों एवं तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

मेले में आईं विभिन्न फर्मों की ओर से ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर, पावर ट्रिलर, पावर वीडर, प्लांटर मशीन, सब-स्वायलर, सिंचाई यंत्रों एवं अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन कर उनके बारे में जानकारी दी जा रही है। मेले में विवि के उत्पादित खरीफ की विभिन्न फसलों जैसे धान, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, सोयाबीन आदि के बीजों की बिक्री की जा रही है। साथ ही विभिन्न शोध केंद्रों की ओर से उत्पादित सब्जियों, फूलों, औषधीय व सगंध पौधों, फलों आदि के पौधों और बीजों की बिक्री भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...