Home मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री चौहान : 26 जुलाई से आरंभ होंगी 11वीं...

मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री चौहान : 26 जुलाई से आरंभ होंगी 11वीं और 12 वीं की कक्षाएँ

भोपाल :

50 प्रतिशत क्षमता से सप्ताह में चार दिन लगेंगे स्कूल 
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विद्या भारती के शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान अक्षरा का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 26 जुलाई से कक्षा 11वीं  तथा 12वीं की कक्षाएँ आधी क्षमता से आरम्भ की  जाएंगी। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है, पर वर्तमान में प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। आज केवल 20 कन्फर्म केस हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 250 है। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निरंतर  सजग है। सतर्क रहते हुए शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्या भारती मध्यक्षेत्र भोपाल के शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान “अक्षरा” के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अरेरा कॉलोनी ई-4 में बने परिसर में शाला भवन का लोकार्पण और “अक्षरा” पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्या भारती परिसर में चंदन का पौधा लगाया। संस्था की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान को शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले, विद्या भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकृष्णराव कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। खेल एवं युवा कल्याण व तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, स्कूल शिक्षा व सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। विद्या भारती मध्यक्षेत्र के मंत्री श्री विवेक शेंड्ये ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।

चरणबद्ध रूप से शुरू होगा शाला संचालन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों का अध्ययन और शाला गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं। ऑनलाइन और वर्चुअल प्रक्रिया से अध्ययन जारी है, परंतु इसकी प्रभावशीलता का आंकलन शेष है। लंबे समय से घरों में रहकर बच्चे कुंठित हो रहे हैं। शाला संचालकों की आपनी समस्याएँ हैं। इन परिस्थितियों में प्रदेश में नियंत्रित हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए शाला संचालन चरणबद्ध रूप से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है।

अगस्त में लिया जाएगा अगली कक्षाओं के संबंध में निर्णय 

  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि  कक्षा 11 तथा 12वीं के लिए 26 जुलाई से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शालाओं का संचालन आरंभ किया जाएगा। शालाएँ सप्ताह में चार दिन लगेंगी। दो दिन 50 प्रतिशत क्षमता का एक बैच आएगा, अगले दो दिन शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों का दूसरा बैच शाला आएगा। एक सप्ताह तक स्थिति को  देख कर कोचिंग संस्थान, महाविद्यालयों को आरंभ करने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। यदि स्थिति सामान्य और नियंत्रण में रहती है तो 15 अगस्त से क्रमबद्ध 9वीं, 10वीं और उसके बाद माध्यमिक और प्राथमिक शालाओं का संचालन आरंभ करने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ज्ञान, श्रेष्ठ संस्कार और कौशल संवर्धन का समावेश 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षा पर आचार्य शंकर और स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा से व्यक्ति ज्ञान और नागरिकता के संस्कार अर्जित करता है। शिक्षा कौशल प्रदान करती है। व्यक्ति में आजीविका अर्जन की क्षमता विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ज्ञान, श्रेष्ठ संस्कार और कौशल संवर्धन तीनों का समावेश है।

विषय-विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लागू होगी शिक्षा नीति 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा शास्त्रियों, विषय-विशेषज्ञों, शाला संचालकों के मार्गदर्शन में प्रदेश में नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए विशेष रूप से मंत्री समूह का गठन किया गया है। यह समूह, विशेषज्ञों से सलाह कर कक्षा 6 से व्यावसायिक शिक्षा आरंभ करने के स्वरूप का निर्धारण करेंगा। पाठ्यक्रम निर्धारण, प्रशिक्षण आदि के संबंध में भी विषय-विशेषज्ञों से विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...