Home मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री चौहान ने लिये कर्मचारी हितैषी निर्णय - कमर्चारी संगठनों...

मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री चौहान ने लिये कर्मचारी हितैषी निर्णय – कमर्चारी संगठनों ने माना आभार

मध्य प्रदेश, भोपाल :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी नियमित, स्थायी कर्मी, कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले, दैनिक वेतनभोगी, तदर्थ, संविदा, कलेक्टर दर और आउट सोर्स के रूप में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों की कोविड संक्रमण से मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति और अनुग्रह राशि देने लागू की गई मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना और मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना के लिये प्रदेश के कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उनका यह सराहनीय और कर्मचारी हितैषी निर्णय है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहाँ कर्मचारियों के हित में यह योजनाएँ लागू की गई हैं। कोरोना महामारी के भीषण दौर में भी कर्मचारी परिवारों की फिक्र करके मुख्यमंत्री श्री चौहान की कर्मचारी हितैषी छवि पुन: प्रकट हुई है। यह योजनाएँ कर्मचारियों के आश्रित परिवारों के लिये वरदान साबित होंगी और उन्हें सुदृढ़ आर्थिक संबल प्रदान करेंगी।

कर्मचारी संगठनों ने कहा कि इन योजनाओं में खास बात यह है कि योजना में नियमित, दैनिक वेतनभोगियों, स्थाई कर्मियों, संविदा कर्मी और कलेक्टर दर इत्यादि सभी प्रकार के कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति और अनुग्रह राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के सलाहकार श्री शिव चौबे, राज्य कर्मचारी समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और अध्यक्षीय मण्डल के संयोजक श्री सुधीर नायक, राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री डी.के. यादव, निगम मण्डल कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव नीलू, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मनोज वाजपेयी, आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, आजाद अध्यापक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री भरत पटेल, पंचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष श्री बालमुकुंद पाटीदार, राज्य अध्यापक संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल दुबे, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री जी.डी. सोनी, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के प्रांताध्यक्ष श्री रामकिशोर सिंह भदौरिया और संयोजक श्री ओ.पी.एस. राजपूत इत्यादि कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के इस सामयिक कर्मचारी हितैषी निर्णय का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

मध्यप्रदेश निरंतर लिख रहा है विकास की गाथा : प्रधानमंत्री मोदी

उमंग और तरंग का प्रतीक है नए भारत की वंदे भारत ट्रेन मैं इतने कम अंतराल में दूसरी बार मध्यप्रदेश आया हूँ हमारी नीति विकास और...

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, Dehradun;  प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत अधिकारियों को दिये सतर्क रहने के निर्देश।  सचिव आपदा प्रबंधन को दिये सभी जिलाधिकारियों...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधी समाज के हित में की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

राष्ट्रभक्तों से प्रेरणा ग्रहण करें तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को मिलेगा जमीन...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन से मिल कर ढाँढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की

सुबह इन्दौर पहुँच कर घटना स्थल का मुआयना किया अस्पताल में घायलों से मिले, स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली मध्य-प्रदेश, इन्दौर ; मुख्यमंत्री शिवराज...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर किया बहन-बेटियों से संवाद

मध्य-प्रदेश ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामनवमी पर जनजातीय संग्रहालय प्रांगण में महिला सरपंच, खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, स्व-सहायता समूह की दीदी और छात्रा...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

हरिद्वार ; केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

रामनगर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में आयोजित जी 20 चीफ़ साइंस एडवाइजर्स वर्किंग ग्रुप में प्रतिभाग करने आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से...

नाबार्ड की RIDF योजनान्तर्गत 18 हजार कलस्टर आधारित पॉलीहाउस स्थापना हेतु 280 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

देहरादून ;      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन 2025 के तहत औद्यानिक फसलों का लक्ष्य दोगुना किया जाना है। इस क्रम में उत्तराखण्ड...

CM धामी ने गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित किया।

देहरादून ; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल ’नैब’ में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनको प्रोत्साहित...

नवरात्रि दुर्गाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लिया माँ भगवती का आशीर्वाद

उत्तराखंड, Dehradun ; देहरादून: नवरात्रि दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर पर आज उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य यमुना कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पहुंची है ,जहां उन्होंने...