Home मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश ::: आनंदपूर्वक जीने के लिए स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर और...

मध्य प्रदेश ::: आनंदपूर्वक जीने के लिए स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ वातावरण का होना आवश्यक- मंत्री सुश्री ठाकुर

मध्य प्रदेश, भोपाल :

राज्य आनंद संस्थान के आनंद शिविर का वर्चुअली आयोजन

पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि आनंदपूर्वक जीने के लिए स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर और स्वस्थ वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। आपसी सहयोग, सहायता और परस्पर विकास के भाव के साथ आनन्द विभाग पूरे प्रदेश में सकारात्मकता का विस्तार करने के लिए कटिबद्ध है। मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, अध्यात्म विभाग के राज्य आनंद संस्थान द्वारा ‘आनंद का आधार-स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर, स्वस्थ वातावरण’ के विषय पर वर्चुअली आयोजित पांच दिवसीय आनंद शिविर को संबोधित कर रही थी।

‘सीख ले फूलों से गाफिल मुद्दआ -ए- जिन्दगी,

खुद महकना ही नहीं, गुलशन को महकाना भी है।’

इन पंक्तियों को दोहराते हुए सुश्री ठाकुर ने आव्हान किया कि मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करते हुए, नैतिक दायित्व को पहचाने और दुनिया को सुंदर, सुखद और सकारात्मक बनाने में जुट जाए। सुश्री ठाकुर ने ओजोन परत संरक्षण और पर्यावरण शुद्धि के लिए पौधारोपण और यज्ञ करने का आव्हान भी किया।

राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित आनंद शिविर एक आपसी संवाद की प्रक्रिया पर आधारित है। जिसमें प्रतिभागी आनंद की परिभाषा और उसे चरितार्थ करने के विषय में अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यू और एआईसीटीई के सहयोग से पाँच दिवसीय शिविर का आयोजन 26 मई से 30 मई 2021 तक किया जा रहा है।

सुश्री ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ मन से आशय स्वयँ में सही समझ, भाव-विचार, सत्य का ज्ञान और प्रेम भाव का होना है। स्वस्थ शरीर से निरोगी काया और स्वस्थ वातावरण से आशय स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और स्वस्थ पर्यावरण से है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ वातावरण के मूल में स्वस्थ मन का होना बहुत आवश्यक है। 

कार्यक्रम में राज्य आनंद संस्थान के एडवाइजर श्री सत्य प्रकाश आर्य, निदेशक श्री शिव प्रवीण गंगराड़े, एनसीसी आईपी के चेयरमैन प्रो. रजनीश अरोरा, एनसी यूएचवी के चेयरमैन प्रो. चरण, मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी इंदौर के वाइस चांसलर प्रो. सोमानी, एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे, राज्य आनंद संस्थान के सीईओ डॉ अखिलेश अर्गल और निदेशक श्री इंद्रपाल सिंह सहित 71 प्रतिभागी वर्चुअली उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...