Home उत्तराखंड महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को 35 करोड़ 35 लाख 18 हजार...

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को 35 करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपए की योजनाओं की सौगात दी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है प्रदेश का विकास: सतपाल महाराज

पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को 35 करोड़ 35 लाख 18 हजार रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अपने विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात दी।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन बुधवार को भी अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के राजकीय उत्तर मध्यमिक विद्यालय परिसर में 43.81 लाख की लागत से पोखरा-घंडियाल-कनोठाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण, पीएमजीएसवाई के तहत झबेरा लिंक से जजेड़ी मोटर मार्ग फेज-17 पर 839.18 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले 90 मीटर स्पान स्टील गार्डर सेतु शिलान्यास, पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत 1055.29 लाख रुपए से बनने वाली देवराजखाल-खैरगांव-सांगालाकोटी मोटर मार्ग अपग्रेडेशन फेज-20 के कार्य, झबेरा लिंक से जजेड़ी मोटर मार्ग स्टेज-2, फेज-17 लागत 662.04 लाख रूपये, चलकुड़िया-मसमोली-सकनोल मोटर मार्ग लागत 102.84 लाख रूपये से होने वाले डामरीकरण और कोलागाड ग्राम में नाबार्ड मद के अंतर्गत 130.37 लाख रूपये की धनराशि से होने वाले बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शिलान्यास के साथ-साथ अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 21.40 लाख रूपये से हुए बिजोरापानी-कुंजखाल-पणिया- जायकोट मोटर मार्ग के डामरीकरण, झबेरा लिंक से जजेड़ी मोटर मार्ग स्टेज-1 जिसकी लागत 680.32 लाख का लोकार्पण भी किया।

स्थानीय विधायक  महाराज जी दोनों कोलागाड को मिलाने के लिए बडोलगांव से पठोल गांव रिंग रोड़ के लिए जिला योजना से 10 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने की भी घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री सतपाल महाराज ने लोकार्पण शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 22 हजार उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढाने के साथ साथ 1200 आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में 1000 रूपये की बढ़ोतरी करने के अलावा उन्हें 500 रूपये प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने का निर्णय लिया है।

महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार 33 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का भी मानदेय बढ़ाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक कलाकारों के मानदेय एवं यात्रा भत्ते में भी दोगुने की वृद्धि की गई है। संस्कृति विभाग द्वारा उत्तराखंड के लोक कलाकारों को शीघ्र ही पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे इस पहचान पत्र के माध्यम से उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा पहचान पत्र के आधार पर चयनित कलाकारों का जीवन बीमा स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा भी किया जाएगा।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया है। जबकि प्रदेश में कोविड से प्रभावित पर्यटन, परिवहन, संस्कृति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लगभग 200 करोड़ का आर्थिक पैकेज दिया है जिससे लगभग 1 लाख 64 हजार परिवारों को लाभान्वित किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, महामंत्री प्रभुशरण बुडाकोटी, हरेन्द्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, राजपाल सिंह, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष भगत सिंह, शक्ति केंद्र अध्यक्ष मस्तराम बडोला, सोवन सिंह, विजय भारत, लता देवी, जयपाल सिंह, किरण देवी, धर्मेंद्र सिंह, मदन सिंह, हरिप्रसाद, कामिनी देवी, शैलेंद्र दर्शन, पुष्पा देवी, सुदर्शन बडोला, बलवंत सिंह, वीरेंद्र, राहुल, प्रदीप, भगवती प्रसाद, सोहन सिंह, राजपाल और भगत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...