Home उत्तराखंड देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने वाले शांता कुमार से महाराज ने...

देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने वाले शांता कुमार से महाराज ने की भेंट

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून/हिमाचल।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रहे श्री शांता कुमार से उनके पालमपुर स्थित आवास पर मिले और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि
अर्पित की।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज पालमपुर (हिमाचल) में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रहे श्री शांता कुमार से उनके आवास पर मिले और उनकी धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेय सरकार में खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रहे श्री शांता कुमार ने श्री सतपाल महाराज को अपनी आत्मकथा “निज पथ का अविचल पंथी” पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक का हाल ही में नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुरली मनोहर जोशी और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला की मौजूदगी में विमोचन हुआ था। इस पुस्तक के कवर पेज पर श्री शांता कुमार और उनकी दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा का फोटो लगा है।

श्री शांता कुमार ने उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज को बताया कि उन्हें आत्मकथा लिखने की प्रेरणा अपनी दिवंगत धर्मपत्नी से ही मिली थी। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई सरकार के समय में तत्कालीन खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री व हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार भाजपा के स्तंभ होने के साथ-साथ ऐसे महान व्यक्ति हैं जिन्होंने देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने के साथ-साथ हिमाचल में पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से प्रसिद्धि पाई है।

सतपाल महाराज ने जारी अपने बयान में कहा कि उन्होंने श्री शांता कुमार से मिलकर अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना पर गहन मंथन करने के साथ-साथ अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और श्री जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र पवित्र घोषित

पृथ्वीपुर बना जिला निवाड़ी में नवीन अनुभाग सागर, सिंगरौली और भिंड में नवीन तहसीलों के गठन की स्वीकृति मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की...

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय तजेंद्र सिंह को किया...

ऋषिकेश ; क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पद जीतने वाले तीर्थ नगरी के 13 वर्षीय...

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरिक्षण, वॉल पेंटिंग, चित्रों व मॉडलों की साफ-सफाई ना होने पर किया आक्रोश...

आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने के निर्देश देहरादून। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग द्वारा घंटाघर के समीप स्थित...

ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश,   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओलावृष्टि से निर्मित संकट में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों...

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मध्य-प्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए सामाजिक क्रांति हो रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, लाड़ली...

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

देहरादून। सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य...

CM धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’जन सेवा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया...

CM धामी ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल के सभागार में आयोजित प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में...

रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश, जल्द होगी सख्त कार्रवाई…

उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। ऐसे में आज रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...