Breaking News
स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील- महाराज
महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
राष्ट्रीय खेल- 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी
युवा कल्याण विभाग की अनूठी पहल, अनुसूचित जाति के युवाओं को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन प्रशिक्षण ट्रेड में देगी प्रशिक्षण
चारधाम में अवस्थापना सुविधाओं की दिशा में प्रयास किए जाएं- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
महाराज ने पोखड़ा विकासखंड को 5 करोड़ 17 लाख की विकास योजनाओं की दी सौगात 
नेशनल गेम्स- वाॅलंटियर बनने का क्रेज, तैयारी तेज
परिवहन निगम खरीदेगा 100 नई बसें, ऋण का ब्याज देगी सरकार
अतिथि शिक्षकों को वित्त विभाग ने दिया झटका, मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को किया रद्द 

“महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी महाराज की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जांच के लिए समिति बनाई”

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के कारणों की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में इंजीनीयर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के विशेषज्ञ और नौसेना के अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इस समिति को प्रतिमा के ढहने की वजहों की जांच करने के साथ ही एक नई और भव्य प्रतिमा बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिंदे ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में वरिष्ठ मंत्रियों, अधिकारियों और नौसेना के अधिकारियों की एक बैठक में लिया।

प्रतिमा निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज

शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में निर्माण करने वाले ठेकेदार और कंपनी के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आर्टिसरी कंपनी को शिवाजी महाराज की प्रतिमा का निर्माण करने की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रतिमा का अनावरण 3 दिसंबर 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को दुखद बताया और आरोप लगाया कि कुछ लोग इस पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा का निर्माण नेवी की ओर से किसी कंपनी को ठेका देकर कराया गया था, लेकिन कंपनी ने समुद्री वातावरण का सही आकलन नहीं किया। फडणवीस ने यह भी आश्वस्त किया कि सरकार शिवाजी महाराज की एक और मजबूत और भव्य प्रतिमा का निर्माण जल्द ही करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top