पंजाब में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्राले से टकराई, दो महिलाओं की मौत; 15 से ज्यादा लोग घायल
लुधियाना। जिले के समराला के नजदीक गांव चेहलां में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
दो महिलाओं की हादसे में मौत
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है।
