International

इजराइल और फिलिस्तीन युद्ध में 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका, घर छोड़कर भागे लोग

हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से सबकुछ तबाह हो गया है। 23 लाख की आबादी वाले गाजा पट्टी में इजरायल की वायु सेना ने जवाबी हमले किए, जिसमें अभी तक 900 लोग मारे जा चुके हैं और 4,600 घायल हुए हैं। मरने वालों में 260 बच्चे और 230 महिलाएं शामिल हैं।

इजरायल ने गाजा की पूर्ण घेराबंदी कर दी है, जिसके बाद से भोजन, पानी, ईंधन और जरूरी समानों की सप्लाई भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। गाजा में इजरयाली सैनिक हमास के आतंकियों की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही हैं। हमास के हमले में इजरायल के लगभग 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई का अपहरण भी कर लिया गया है। मरने वालों में 156 सैन्यकर्मी भी हैं।

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें नेतन्याहू ने साफ-साफ एलान कर कहा कि इजरायल ने युद्ध को शुरू नहीं किया है, लेकिन इसे खत्म जरूर करेगा। हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत इजराइल ने 3,00,000 सैनिक जुटाए हैं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल युद्ध नहीं चाहता था, यह हम पर सबसे क्रूर तरीके से थोपा गया था।

Israel Hamas Live: इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता ने दी हमले की जानकारी

इजरायल डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता एलटीसी (रेस.) जोनाथन कॉनरिकस ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि हम हमास के ठिकानों पर बड़ी ताकत और गंभीरता से हमला कर रहे हैं।

11 Oct 20239:45:40 AM

Israel Palestine Live: हमास हमले में कम से कम 1,200 इजरायली की मौत

इजरायली सार्वजनिक प्रसारक कान ने बुधवार को बताया कि हमास के हमलों से कम से कम 1,200 इजरायली मारे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जबकि कम से कम 2,806 लोग घायल हुए हैं।

इजरायली सूत्रों के अनुसार, इजरायली सेना के 50 से 100 सदस्यों और नागरिकों को पकड़ कर जबरन गाजा में ले जाया गया है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है

11 Oct 20239:39:37 AM

Israel Palestine Live: इजरायल-हमास संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हजार के पार

गाजा पट्टी में चल रहे इजरायल-हमास संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,100 से अधिक हो गई है। बुधवार को हिंसा का पांचवां दिन है और इसके कारण अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।

11 Oct 20239:12:47 AM

Israel Hamas Live: हमास के सैन्य प्रमुख के पिता के घर पर इजरायल ने की बमबारी

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह हमास के खिलाफ चल रहे जवाबी हमले के बीच, इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने हमास के सैन्य विंग के प्रमुख मोहम्मद दीफ के पिता के घर पर भी बमबारी की है। बता दें कि इसे आतंकवादी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।

हमास पर अपना हवाई हमला जारी रखते हुए, इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को घिरे गाजा पट्टी के अल फुरकान पड़ोस में आतंकवादी समूह के 200 से अधिक ठिकानों पर भी हमला किया।

11 Oct 20239:04:13 AM

Israel Palestine War Live: इजरायल के पत्रकार हनान्या नफ्ताली भी हुए मिलिट्री में शामिल

फलिस्तीनी स्थित हमास के अचानक हमले का सामना करने के बाद इस समय हजारों युवाओं को इजरायली सैन्य रिजर्व में भर्ती किया जा रहा है। इसमें पत्रकार हनान्या नफ्ताली का नाम भी शामिल हैं।

नफ्ताली ने  X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी इंडिया नफ्ताली को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

11 Oct 20238:50:37 AM

Israel Hamas War Live: इजरायली वायु सेना ने हमास के 200 ठिकानों पर किया हमला

इजरायली वायु सेना के दर्जनों लड़ाकू विमानों ने अल-फुरकान इलाके में 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाके में यह तीसरा जवाबी हमला है। इजरायल एयर फोर्स के मुताबिक, ये इलाका आतंकवादियों का हॉटस्पॉट है। यहां हमास अपने हमलों की योजना बनाकर    उन्हें अंजाम देता है।

11 Oct 20238:46:04 AM

Israel Palestine Live: सीरिया से इजरायल पर दागे गए गोला बारूद

हमास और लेबनान के बाद एब सीरिया ने भी उत्तरी इजरायल की ओर कई मोर्टार दागे। इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया कि उत्तरी इजरायल की ओर कई मोर्टार दागे जाने के बाद वह सीरिया में तोपखाने हमले कर रहा है।

11 Oct 20238:42:07 AM

Israel Palestine War Live: इजरायल में गाजावासी, बढ़ रही उनके लिए मुसीबत

इजरायल में काम करने वाले गाजावासी अब खुद को इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फंसा हुआ पा रहे हैं। कुछ फलिस्तीनियों का कहना है कि उन्हें इजरायली सेना द्वारा बलपूर्वक वेस्ट बैंक ले जाया गया।

11 Oct 20238:30:01 AM

Israel Hamas Live: ‘यहूदी नरसंहार के बाद कभी नहीं देखी गई बर्बरता’

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा किए गए हमले यहूदी नरसंहार के बाद कभी नहीं देखी गई बर्बरता थी।

नेतन्याहू ने कहा, हमने सैकड़ों लोगों का नरसंहार देखा, परिवारों को उनके घरों में ही खत्म कर दिया गया है, महिलाओं के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने दर्जनों बच्चों को पकड़ लिया, उन्हें बांध दिया, जला दिया और मार डाला। उन्होंने सैनिकों के सिर काट दिए।

11 Oct 20238:20:51 AM

Israel Palestine War Live: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन करेंगे इजरायल की यात्रा

इजरायल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कुछ दिनों में युद्धग्रस्त इजरायल की यात्रा करेंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इसकी जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आने वाले दिनों में इजरायली साझेदारों से सीधे तौर पर बात करने और यह जानने के लिए इजरायल की यात्रा करेंगे कि अमेरिका उन्हें कैसे समर्थन देना जारी रख सकता है।

11 Oct 20238:04:15 AM

Israel Palestine War Live: एंटनी ब्लिंकन ने की इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री से फोन पर बात

इजरायल- हमास जंग के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर से फोन पर बात की। एंटनी ब्लिंकन ने X पर ट्वीट किया, मैंने इजरायल पर आतंकवादी हमले के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए इजरायल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर से बात की। मैंने आतंकवादी हमलों के खिलाफ इजरायल के अपने और अपने नागरिकों के बचाव के अधिकार के लिए अपना समर्थन दोहराया।

11 Oct 20238:01:57 AM

Israel Hamas War Live: अमेरिकी हथियारों से लदा पहला विमान इजरायल पहुंचा

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि अमेरिकी हथियारों को ले जाने वाला पहला विमान मंगलवार शाम को दक्षिणी इजरायल में उतर गया है। आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट किया, अमेरिकी हथियारों को ले जाने वाला पहला विमान आज शाम दक्षिणी इजरायल में नेवातिम एयरबेस पर पहुंच गया है।

11 Oct 20237:57:49 AM

Israel Hamas Live: इजरायल में 14 अमेरिकियों की मौत

इजरायल में 14 अमेरिकियों की मौत हो गई है। वहीं, कई को बंधक बनाया गया है। इजरायल पर हमलों की निंदा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि आतंकवादी संगठन हमास का घोषित उद्देश्य यहूदियों को मारना है।

11 Oct 20237:52:29 AM

Israel Hamas Live: ‘कोई ठिकाना नहीं’ इजरायलियों ने हमास के हमले के दर्दनाक पलों को किया याद

इजरायल-हमास युद्ध ने इजरायली निवासियों के जीवन पर कहर बरपाया है। रॉकेट हमले तेज होने के कारण कई लोग अपने घरों से भागने और शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *