चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी तेजी से और स्मार्ट तरीके से खुद को स्थापित करने में लगी हुई है। साथ ही भारतीय बाजार में तेजी से अपने पैर भी पसार रही है। इससे पहले कंपनी खुद के ऑडियो प्रोडक्ट और वियरेबल प्रोडक्ट को लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी नए सेगमेंट में दस्तक देने जा रही है, जो हर घर में इस्तेमाल होने वाला डिवाइस है। हम बात कर रहे हैं टीवी की।
लगभग दो साल पहले भारतीय मोबाइल बाजार में दस्तक देने वाली कंपनी रियलमी जल्द ही अपना टीवी लॉन्च कर सकती है। टेक जगत के मुताबिक, रियलमी टीवी 43 इंच स्क्रीन साइज के साथ आ सकता है। हालांकि इसके और भी स्क्रीन साइज उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस टीवी का जानकारी ट्विटर उपयोगकर्ता मुकुल शर्मा (@stufflistings)ने दी है। इसमें ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) सर्टिफिकेट की जानकारी दी है और इसमें मॉडल नेम Realme TV 43 है। हालांकि इससे ज्यादा अभी टीवी की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह टीवी भारत में दूसरी तिमाही में हो सकती है। Realme TV की पहली बार जानकारी बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में मिली थी। यह टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हालांकि कंपनी की तरफ से कोई आधिकारीक जानकारी नहीं दी गई है।