अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आज विपक्षी दल संसद भवन के बाहर प्रदर्शन
नई दिल्ली, अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आज विपक्षी दल संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी दल अदाणी समूह के खिलाफ धोखाधड़ी और शेयरों में हेराफेरी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ता आज SBI और LIC के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन भी करेंगे। इससे पहले इस मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों की नारेबाजी के बीच शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया था।
Parliament Budget Session Live:
-
10:51 AM, 06 Feb 2023
सरकार नहीं चाहती है अदाणी मुद्दे पर चर्चा- वेणुगोपाल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच चाहते हैं और केंद्र सरकार भी अदाणी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। सरकार सब कुछ छिपाना चाहती है और अब उनका पर्दाफाश हो रहा है।
-
10:50 AM, 06 Feb 2023
Parliament Session 2023 Live Updates मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर साधा निशाना
अदाणी मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार चाहती है कि यह मामला न उठाया जाए, चर्चा न की जाए। वे इसे किसी भी तरह से टालना चाहते हैं और इसे रिकॉर्ड में नहीं लाना चाहते हैं।
-
10:43 AM, 06 Feb 2023
खरगे बोले- ‘पीएम मोदी दें अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में जवाब’
कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम अपने नोटिस में पर चर्चा की मांग करते हैं, हम विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं। हम चाहते हैं कि इसे पहले लिया जाए। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए तैयार हैं और हम इसे उचित महत्व देते हैं, लेकिन पहली प्राथमिकता यह है कि पीएम मोदी इस मसले पर जवाब दें।
-
10:37 AM, 06 Feb 2023
Parliament Session 2023 Live Updates अदाणी समूह के खिलाफ जांच के लिए दिया नोटिस
अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सीपीआई (एम) सांसद एलामारम करीम ने सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है। नोटिस में लिखा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है।
-
10:28 AM, 06 Feb 2023
सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने नियम 267 के तहत LIC, SBI, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा निवेश में धोखाधड़ी के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए रज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
-
10:26 AM, 06 Feb 2023
Budget Session 2023 Live Updates BRS सांसद ने लोकसभा में दिया नोटिस
अदाणी समूह पर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
-
10:24 AM, 06 Feb 2023
Parliament Session 2023 Live Updates विपक्षी दलों ने संसद में किया प्रदर्शन
संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में अदाणी समूह के खिलाफ मामले की जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।
-
10:22 AM, 06 Feb 2023
कांग्रेस सांसद डॉ. अमी याज्ञनिक ने दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद डॉ. अमी याज्ञनिक ने एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कारोबार निलंबित करने का नोटिस दिया है।
-
10:17 AM, 06 Feb 2023
Parliament Session 2023 Live Updates CPI सांसद बिनॉय विश्वम ने साधा सरकार पर निशाना
CPI सांसद बिनॉय विश्वम ने कहा कि मैं एलआईसी कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष हूं। अदाणी और अंबानी के लालच में एलआईसी कॉर्पस के दुरुपयोग के खिलाफ एक आम संघर्ष के लिए हम एलआईसी में सभी यूनियनों की राय भी मांग रहे हैं।
-
10:15 AM, 06 Feb 2023
Budget Session 2023 Live Updates संजय राउत बोले- विपक्षी दल करेंगे चर्चा
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश को डुबाने वाला जो मामला सामने आया है, उसे लेकर सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ बैठकर चर्चा करेंगी। मुझे लगता है सरकार जब तक जवाब नहीं दे रही, इस मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की जो मांग है वह मांग हमारी आगे जारी रहेगी।
-
10:12 AM, 06 Feb 2023
Parliament Session 2023 Live Updates मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई विपक्षी दलों की बैठक
संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चैंबर में विपक्षी दलों ने अदाणी-हिंडनबर्ग और अन्य मुद्दों पर रणनीति के लिए उनसे मुलाकात की। इसमें कांग्रेस, DMK,NCP, BRS,JD(U),SP,CPM,CPI, केरल कांग्रेस (जोस मणि),JMM, RLD, RSP,AAP, IUML, RJD व शिवसेना ने शिरकत की।
-
10:10 AM, 06 Feb 2023
Budget Session 2023 Live Updates कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बोले
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसद में विपक्ष की क्या रणनीति रहेगी, इसपर सभी विपक्षी दल मिलकर तय करेंगे। क्योंकि ये सिर्फ कांग्रेस पार्टी का मुद्दा नहीं है। आज सरकार एकतंत्र पर चलती है। मेरी निर्मला सीतारमण को सलाह है कि एकतंत्र की जगह लोकतंत्र पर चलें।
-
10:08 AM, 06 Feb 2023
Parliament Session 2023 Live Updates खरगे ने पीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अदानी स्टॉक क्रैश को सदन में चर्चा में लाएंगे और जो कमियां हैं वो हम सरकार को बताएंगे। सरकार अब तक चुप क्यों बैठी है? इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी सरकार चुप्पी साधे है। खासकर कि PM मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं। जो उद्योगपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी है उनको उन्हें कुछ बोलना चाहिए, नहीं तो देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाएगी।
-
10:07 AM, 06 Feb 2023
Budget Session 2023 Live Updates मनीष तिवारी ने चीन सीमा विवाद पर दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
-
10:05 AM, 06 Feb 2023
Parliament Session 2023 Live Updates बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में दिया नोटिस
CPI सांसद बिनॉय विश्वम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस का निलंबन दिया। इसमें अदाणी समूह की कंपनियों के संकट के विषय पर चर्चा की मांग की गई है।
